जिस तरह से वास्तु शास्त्र में अलग-अलग चीजों का उल्लेख दिया गया है। उसी प्रकार से चीनी वास्तु यानी फेंगशुई में भी बहुत सी चीजों का उल्लेख है। इसमें कुछ ऐसी चीज बताई गई है जिनका पालन कर हम अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहे। आपको किसी चीज की समस्या का सामना न करना पड़े। काम में बाधा ना आए और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे इसके लिए घर में कुछ चीजों को रखना शुभ माना गया है। कछुआ भी इन्हीं में से एक चीज है जो सुख समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक है। चलिए जान लेते हैं कि किस धातु का कछुआ रखना सबसे ज्यादा शुभ होता है।
तांबे का कछुआ
अगर आप बाजार में कछुआ लेने के लिए जाएंगे तो यह आपको क्रिस्टल से लेकर तांबा चांदी हर तरह की धातु में मिल जाएगा। तांबे की धातु में रखना ज्यादा शुभ होता है। यह घर में सुख समृद्धि, धन और व्यापार में सफलता लेकर आता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमेशा बना रहता है और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है। अलग-अलग उद्देश्यों के हिसाब से इसे अलग-अलग दिशा में रखा जा सकता है।
कहां रखें
अगर आपके व्यापार में सफलता चाहिए या फिर आप धन की कामना रखते हैं तो तांबे के कछुए को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें। इसे अपने ऑफिस या फिर दुकान में रखने से वृद्धि और लाभ की प्राप्ति होती है। आप चाहे तो इसे पूजा स्थल या फिर तिजोरी के पास भी रख सकते हैं।
होंगे ये फायदे
तांबे का कछुआ आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक वातावरण हमेशा बना रहता है। अगर कार्य क्षेत्र में तरक्की और सफलता की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसे घर में जरूर रखना चाहिए। यह धन आगमन के रास्ते खोलता है।
क्रिस्टल का कछुआ
क्रिस्टल का कछुआ रखना भी शुभ माना गया है। इसे मन की शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है और व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इससे घर में सुखद वातावरण बना रहता है।
कहां रखें
क्रिस्टल का कछुआ पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत बने रहते हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसे बेडरूम, बैठक कक्ष और आध्यात्मिक स्थान पर रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और खुशहाली बनी रहती है।
इन बातों का रखें ध्यान
जो कछुआ आप रख रहे हैं वह हमेशा घर के अंदर होना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहे। इसका शेर सामने की तरफ होना चाहिए जो घर में आने वाले आशीर्वाद को प्रतीत करता नजर आए। आप घर में आठ कछुए एक साथ अलग-अलग स्थान पर रख सकते हैं।






