Hindi News

शुक्र ने फिर बदली चाल, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि में वृद्धि के योग

Published:
शुक्र नक्षत्र पद गोचर कई राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकता है। सफलता के प्रबल योग भी बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
शुक्र ने फिर बदली चाल, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि में वृद्धि के योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर नक्षत्र चार पदों में विभाजित होता है। जिसका स्वामी अलग-अलग ग्रहों को माना जाता है। 10 मार्च को शुक्र (Shukra) उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका स्वामी शुक्र को माना जाता है। यह तुला राशि में फैला हुआ है। शुक्र के नक्षत्र पद गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी हो सकती है।

कुंडली में शुक्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे तुला और वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। इस ग्रह का संबंध प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन, कला, लग्जरी इत्यादि से होता है। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। करियर में भी सफलता के योग बनते हैं। सच्चा प्यार मिलता है। आर्थिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र पद गोचर से किन लोगों को फायदा हो सकता है?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर शुक्र के इस साल का शुभ प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में खुशहाली आएगी। बिजनेस में भी मुनाफा बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी शुक्र की खास कृपा बरसेगी। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप सही समय पर अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। इनकम में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान के समान होगा। जॉब में सकारात्मक बदलाव हो सकता है, जो आपके करियर के लिए एक अच्छा मौका साबित होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति भी हो सकती है। करियर- कारोबार में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों का दावा भी नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews