Hindi News

अप्रैल में बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, शुक्र बदलेंगे चाल, शत्रु ग्रह के नक्षत्र में करेंगे गोचर

Published:
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अप्रैल में कई राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ा सकता है। आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानें किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है?
अप्रैल में बढ़ेगी इन 3 राशियों की टेंशन, शुक्र बदलेंगे चाल, शत्रु ग्रह के नक्षत्र में करेंगे गोचर

अप्रैल 2026 में ही शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश (Shukra Gochar) करने वाले हैं। जिसका स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य को माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही ग्रहों को एक -दूसरे का शत्रु माना जाता है। इनकी युति अक्सर शुभ नहीं मानी जाती। असुरों के गुरु शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।  जातकों को भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, वैभव, विवाह, सुख-सुविधा, कला इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति कमजोर होने से दांपत्य जीवन में तनाव, मतभेद, लव लाइफ में अस्थिरता, आर्थिक नुकसान और अन्य कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सुख-सुविधाओं में कमी, त्वचा से संबंधित रोग और आत्मविश्वास में कमी भी होती है। शुक्र सूर्यदेब के नक्षत्र में 16 से 27 अप्रैल तक भ्रमण करेंगे लिए। आइए जानें इस दौरान किन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। धन संचय करने की सलाह दी जाती है। शत्रु पक्ष भी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी। सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी समय शुभ नहीं रहेगा। तबीयत भी बिगड़ कर सकती है। खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। धन खर्च भी बढ़ेगा। इनकम में कमी आएगी। वाद-विवाद और कानूनी मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय मुश्किलों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान भूमि या घर बेचने की गलती न करें। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है। परिवार में लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। किसी को भी उधार देने की गलती न करें, वरना पैसा अटक भी सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews