Hindi News

बालाघाट नर्सिंग विवाद: कॉलेज मान्यता और रजिस्ट्रेशन को लेकर जीतू पटवारी की चेतावनी “8 दिन में समाधान नहीं तो काउंसिल कार्यालय का घेराव करेंगे”

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
नर्सिंग छात्राओं के रजिस्ट्रेशन और कॉलेज की मान्यता को लेकर बढ़ते विवाद पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पीसीसी चीफ ने इसे छात्राओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि जल्द समाधान न होने पर उन्हें आंदोलन की राह पर उतरना पड़ेगा।
बालाघाट नर्सिंग विवाद: कॉलेज मान्यता और रजिस्ट्रेशन को लेकर जीतू पटवारी की चेतावनी “8 दिन में समाधान नहीं तो काउंसिल कार्यालय का घेराव करेंगे”

Jitu Patwari

बालाघाट में नर्सिंग छात्राओं के पंजीयन और कॉलेज मान्यता से जुड़ा मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का शिक्षा तंत्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है और इसका खामियाजा सीधे छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के चेयरमैन से मुलाकात की और तत्काल समाधान की मांग की है।

इसी के साथ उन्होंने सीएम मोहन यादव को घेरते हुए कहाहै कि “सिर्फ नारी वंदना के बैनर और पोस्टरों से महिला सशक्तिकरण नहीं होगा। आपको और हमें मिलकर इन बेटियों का भविष्य बचाना और बनाना होगा।” कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि 8 दिन में समाधान नहीं हुआ तो काउंसिल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

नर्सिंग छात्राओं का भविष्य अधर में

दरअसल बालाघाट की नर्सिंग छात्राएं पिछले चार वर्षों से पढ़ाई कर रही थीं लेकिन अंतिम वर्ष में उन्हें यह जानकारी दी गई कि जिस कॉलेज में वे पढ़ रही हैं उसे मान्यता ही प्राप्त नहीं है। इस खुलासे के बाद छात्राओं के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। इन छात्राओं के साथ कांग्रेस पार्टी भी खड़ी हो गई है और जीतू पटवारी ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस ने समाधान न होने पर दी काउंसिल कार्यालय के घेराव की चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों का रवैया अहंकारी है और सरकार को प्रदेश की बेटियों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का अहंकारी रवैया साफ दर्शाता है कि प्रदेश सरकार को हमारी बेटियों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। नर्सिंग छात्राओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के चेयरमैन से चर्चा की और इसके तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आठ दिन में अगर इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो पार्टी काउंसिल कार्यालय का घेराव करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews