Hindi News

‘धुरंधर 2’ निर्देशक आदित्य धर को कोर्ट से मिली राहत, खारिज की गई संतोष कुमार की याचिका

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
धुरंधर 2 की सक्सेस के साथ साथ निर्देशक आदित्य धर को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। अब हाल ही में उन्हें कोर्ट से राहत की सांस मिली है।
‘धुरंधर 2’ निर्देशक आदित्य धर को कोर्ट से मिली राहत, खारिज की गई संतोष कुमार की याचिका

धुरंधर 2 को दर्शकों से जितनी सराहना मिली है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जितनी जबरदस्त कमाई की है। उस तरह से फिल्म को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। कभी इसके सीन को लेकर विवाद उठा तो कभी कोई शिकायत दर्ज करवाता दिखाई दिया। एक तरफ फिल्म इतिहास रच रही है और दूसरी तरफ विवादों में फंसी हुई है।

अब खबर सामने आ रही है कि विवादों में फंसी हुई इस फिल्म के निदेशक आदित्य धर को राहत मिली है। धुरंधर के निर्देशक को जीत हासिल हुई है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार पूरा मामला क्या है और कोर्ट ने क्या फैसला लिया है।

आदित्य धर को मिली राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक हाई कोर्ट की एकल पीठ ने फिल्म मेकर संतोष कुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने धुरंधर 2 को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट को इस याचिका में दम नहीं लगा इसलिए इसे खारिज कर दिया गया है।

क्या थी याचिका

इस याचिका में आरोप लगाया गया था की फिल्म की कहानी ओरिजिनल स्क्रिप्ट डी साहब से चुराई गई है। संतोष ने कोर्ट में हर जाने की मांग करते हुए आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने यह दावा किया था कि धुरंधर 2 में उनकी मूल स्क्रिप्ट से काफी चीज ली गई है।

आदित्य गए थे हाईकोर्ट

बता दें कि संतोष कुमार ने जब आदित्य पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था तब डायरेक्टर की टीम में आरोपी को गलत बताते हुए कानूनी नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने प्लेगिरिज्म की बात को ना करते हुए संतोष कुमार को यह कहा था कि वह इस तरह के झूठे आरोप लगाना बंद कर दें। इस नोटिस का कोई भी रिस्पांस नहीं आया था जिसके बाद डायरेक्टर ने मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

धुरंधर 2 का परफॉर्मेंस

धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह छप्पर फाड़ कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1833.2 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 1100 करोड़ से ज्यादा का है। गल्फ कंट्रीज में यह बैन है इसके बावजूद भी कई जगह नंबर वन है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews