बॉलीवुड एक्ट्रेस का पॉलिटिशियन कंगना रनौत को जल्दी एक नई फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। एक्ट्रेस ने राजनीति भले ही ज्वाइन कर ली है लेकिन फिल्मों में उनकी मौजूदगी अभी भी वैसी ही बनी हुई है। इन दिनों वो एक नए प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम की एक फिल्म में देखा जाने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि कंगना रनौत की फिल्म 26/11 के हमलों पर आधारित कहानी पर बनाई गई है। फिल्म में हमले के दौरान अस्पताल में हुई घटनाएं दिखाई जाएगी। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने जो साहस और बहादुरी दिखाई है उसे उजागर किया जाएगा।
क्या है कंगना का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को स्टाफ नर्स की भूमिका में देखा जाएगा। इस कहानी के माध्यम से उन व्यक्तियों के समर्पण पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है जिन्होंने पहन के पीछे अथक परिश्रम किया। फिल्म में 26 नवंबर 2008 का वह हमला दिखाया जाएगा जब आतंकवादी अजमल का सब और स्माइल खान मुंबई में हमला करते हुए अस्पताल परिसर में घोषित है।
अस्पताल कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
हमले के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा गार्डों को मार डाला था और कई कर्मचारी भी घायल हो गए थे। आतंकवादी ताज पैलेस होटल और ओबेरॉय होटल सहित कई जगहों को निशाना बनाते हुए शहर पर नियंत्रण करना चाहते थे। जब ये अस्पताल में पहुंचे तो अफरा तफरी के माहौल के बीच चिकित्सा कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु सहित संवेदनशील मरीजों की सुरक्षा का जिम्मा लिया। उन्होंने पकड़े जाने से बचने के लिए सभी खिड़की दरवाजे सील किए और बत्तियां बंद कर अपना फोन साइलेंट कर लिए।
इस फिल्म में आई थी नजर
कंगना रनौत को आखरी बार फिल्म इमरजेंसी में काम करते हुए देखा गया था। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। उन्होंने इस कैरेक्टर को पर्दे पर बखूबी पेश किया था। दर्शकों ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। इस फिल्म के अलावा कंगना हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह हॉरर ड्रामा ब्लेस्ड बी द डेविल में नजर आने वाली हैं।






