Hindi News

18 जुलाई को अस्त होंगे बुध, 24 दिनों तक इन 3 राशियों की होगी चांदी, भाग्य देगा साथ, बरसेगा पैसा, बिजनेस में होगा बंपर लाभ

Published:
बुध अस्त होने जा रहे हैं। 18 जुलाई से कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। सफलता के द्वार खुलेंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। आइए जानें किन लोगों का भाग्य ग्रहों के राजकुमार चमकाएंगे?1
18 जुलाई को अस्त होंगे बुध, 24 दिनों तक इन 3 राशियों की होगी चांदी, भाग्य देगा साथ, बरसेगा पैसा, बिजनेस में होगा बंपर लाभ

ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि का दाता माना जाता है। कुंडली में इनकी मजबूत स्थिति अत्यंत शुभ मानी जाती है। सफलता के प्रबल योग बनते हैं। जॉब में प्रमोशन और करियर में नए अवसर मिलते हैं। आय में वृद्धि भी होती है। कारोबार में मुनाफा बढ़ता है। निवेश पर भी लाभ होता है। 18 जुलाई को बुध का अस्त होने जा रहा है। इसी के साथ राशियों का भाग्योदय भी होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुध अस्त (Budh Asta) अनुकूल नहीं माना जाता है। इस दौरान ग्रह सूर्य के करीब जाते हैं, इसलिए उनकी ऊर्जा कम होती है। जातकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कठिनाई भी उत्पन्न होती है। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियाँ हैं, जिनके लिए युवराज की यह चाल लाभकारी साबित होगी। पूरे 24 दिनों तक किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?

सिंह राशि को करियर में मिलेंगे नए अवसर 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध की यह चाल अनुकूल रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश पर मुनाफा होगा। बिजनेस का विस्तार होने वाला है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

कर्क राशि के जातकों पर भी बुध मेहरबान रहने वाले हैं। करियर और कारोबार में लाभ होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लगेगी। कमाई बढ़ाने वाली है। छात्रों को इस दौरान फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बुद्धि और ज्ञान में भी वृद्धि होगी ।आध्यात्मिक और धार्मिक चीजों की तरफ रुझान बनेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

तुला राशि पर भी बुध होंगे मेहरबान

तुला राशि के जातकों के लिए भी बुध का अस्त होना शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। किस्मत आपका साथ देगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में फायदा होगा। वरिष्ठ अधिकारी और सहकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews