अंक ज्योतिष हमें अलग अलग अंकों और अलग-अलग जन्म तारीख़ों में जन्में लोगों के बारे में जानकारी देने का काम करता है। जिस तरह से राशियां आने वाले समय के बारे में ग्रहों के जरिये जानकारी देती हैं। उसी तरह से अंक भी ग्रहों से जुए हुए हैं और हमें आने वाले समय के संबंध में जानकारी देने का काम करते हैं। अगर हम किसी व्यक्ति के बारे में या स्वयं के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो मूलांक के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं।
आपके आसपास दो ऐसे लोग जरूर रहते होंगे, जिनकी आपस में एक दूसरे से बिलकुल नहीं बनती। ये कट्टर दुश्मन होते हैं और एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। इनके इस स्वाभाव की वजह ग्रहों का प्रभाव है, जो इनके बीच वैचारिक मतभेद लेकर आते हैं। चलिए इन लोगों के बारे में जान लेते हैं।
मूलांक 1 और मूलांक 8
हम जिन दो अंकों की बात कर रहे हैं, वो मूलांक 1 और 8 हैं। इन दोनों की आपस में कभी नहीं बन पाती। इनमे से नंबर 1 ताकत और ऊर्जा का स्वामी है और नंबर 8 कर्म के स्वामी के रूप में पहचाना जाता है। यही वजह है की इनके बीच हमेशा टकराव की स्थिति बनी रहती है।
क्या है जन्म तारीख
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। वहीं जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 कहलाता है।
मूलांक 1 का स्वभाव
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है, जिसे हम ग्रहों के राजा के नाम से पहचानते हैं। सूर्य के प्रभाव की वजह से यह लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इनका आत्मविश्वास कभी-कभी ईगो में बदल जाता है। जिस कारण यह किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते।
मूलांक 8 का स्वभाव
जिन लोगों का मूलांक 8 होता है वह शनि से प्रभावित होते हैं। इस ग्रह के प्रभाव की वजह से यह बहुत मेहनती और कर्मशील होते हैं। इन्हें अपने मन की चीज करना पसंद होता है। किसी की बातें सुनना या उसके मुताबिक चलना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
होते हैं मतभेद
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 सूर्य का अंक है और मूलांक 8 शनि का अंक है, जो आपस में पिता पुत्र हैं। इन दोनों की आपस में कभी नहीं बनती और यह दुश्मन माने जाते हैं। इनकी पसंद से लेकर व्यवहार सब कुछ अलग होता है। यही कारण है कि इनमें टकराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






