Hindi News

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने सरके चुनर तेरी पर जमकर मचा बवाल, यूट्यूब से हटाया गया हिंदी वर्जन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना चुनर तेरी सरके जबरदस्त कंट्रोवर्सी से घिर चुका है। इस गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं और वह इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।
नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने सरके चुनर तेरी पर जमकर मचा बवाल, यूट्यूब से हटाया गया हिंदी वर्जन

इंटरनेट पर नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग सरके चुनर तेरी ने खूब धूम मचा रखी है। जब भी नोरा का कोई गाना आता है उनके डांस मूव्स देखने के लिए दर्शक दीवाने हो जाते हैं। जब से यह गाना आया है, यह भी बहुत पॉपुलर हो रहा है। ये संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी: द डेविल का गाना है। अपनी रिलीज के बाद से इसने हर जगह भूचाल मचाया हुआ है।

दरअसल धूम धड़ाके के हिसाब से तो यह गाना लोगों को पसंद आया है लेकिन इसका जो हिंदी वर्जन है वह किसी को हजम नहीं हो रहा है। हिंदी वर्जन में कुछ ऐसी लाइनें हैं, जो अश्लीलता की हदें पार करती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण है कि इसकी खूब आलोचना हुई है और विरोध भी किया गया है। इसी को देखते हुए अब इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया है।

डबल मीनिंग शब्दों से छाई नाराजगी

संजय दत्त अपनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म के गाने में संजय दत्त का खलनायक वाला अंदाज और नोरा फतेही के लटके झटके देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ तो यह फैंस को पसंद आ रहा है लेकिन दूसरी तरफ गाने के डबल मीनिंग बोल की वजह से दर्शक नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं वह बहुत ही डबल मीनिंग और अश्लील है।

हुक स्टेप पर भी हुआ बवाल

फिल्म का ये गाना एक डांस बार में फिल्माया गया है। जहां नोरा दर्जनों बैकअप डांसर के साथ डांस कर रही हैं। इसका जो प्रोमो सामने आया था उसमें एक्ट्रेस घाघरा चोली पहने नजर आ रही थी। इस गाने की हुक स्टेप में वह बार-बार अपना पल्लू जानबूझकर नीचे गिराती और फिर उसे ऊपर उठाकर डांस करती नजर आ रही थी। यह स्टेप देखने के बाद भी लोगों का रिएक्शन थोड़ा अजीब था। स्टेप से ज्यादा अब ध्यान लिरिक्स पर गया है और सभी इसे गलत बता रहे हैं।

यूट्यूब से हटा हिंदी वर्जन

जब इस गाने के बोल पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की और इसे हटाने की मांग की। उसके बाद यूट्यूब से इसका हिंदी वर्जन हटा दिया गया है। हालांकि, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम में इसे अभी भी बिना किसी बदलाव के देखा जा सकता है। यह आधा अधूरा एक्शन लोगों को समझ नहीं आ रहा है। इस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इस गाने के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई है। यह कहां गया है कि गाना अश्लीलता को प्रमोट करते हुए समाज की गलत छवि पेश करता है। इसे सभी प्लेटफार्म से हटाने की अपील भी की गई थी। मेकर्स ने हिंदी वर्जन तो हटा लिया है, अब सर्च करने पर कंटेंट उपलब्ध नहीं है लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

यूजर्स ने लगाई सितारों की क्लास

इस फूहड़ गाने को लेकर दर्शक मेकर्स और सितारों सभी के क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने की वीडियो को हटा लिया है। इंटरनेट पर लोग उन्हें तरह-तरह की बातें सुनते हुए नजर आए। यूजर्स ने उनसे कहा कि अगर कमबैक करना था तो अच्छे गाने से करती बोलकर गाना सुनने की क्या जरूरत थी। लोगों ने संजय दत्त से भी कहा कि आखिरकार ऐसी क्या जरूरत थी जो उन्होंने इस तरह का गाना लिया। सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को अश्लील और सॉन्ग राइटिंग का स्टैंडर्ड गिरने वाला बताया है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने को ट्रोल किया है। यूजर्स इसे अश्लील बताते हुए इसपर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews