Hindi News

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं दी गई श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी और एशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियम में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इस बात से एक्टर के फैंस काफी नाराज हैं और अब इस पर हेमा मालिनी और एशा देओल को बात करते हुए देखा गया।
Oscar 2026 में धर्मेंद्र को नहीं दी गई श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी और एशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं है। कुछ समय पहले ही 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। जब फरवरी में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया तब इन मेमोरियम में एक्टर को याद किया गया था।

एक्टर की जिस तरह से फैन फॉलोइंग है उसे देखकर फैंस को इस बात का अंदाजा था कि ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियम में भी उन्हें जरूरी याद किया जाएगा और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब इस पर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने अपनी नाराजगी जताई है।

नाराज हुईं हेमा मालिनी

इस बारे में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा यह बहुत शर्मनाक है और दुख की बात है कि ऑस्कर में उस दिग्गज अभिनेता को नजरअंदाज किया गया जिसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के बीच पहचान बनाई है। उन्हें अपने करियर में बहुत ज्यादा अवार्ड नहीं मिले तो उन्हें ऑस्कर के परवाह क्यों होगी। हम दोनों को अपने देश में जितना प्यार मिला है, हम उसी से बहुत खुश हैं।

पापा को नहीं पड़ता फर्क

इस बारे में धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल को भी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने Oscar 2026 में एक्टर को श्रद्धांजलि ना देने की बात पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पापा को इन चीजों से कभी कोई फर्क पड़ता। उनका दिल सब चीजों के बारे में सोचने से बहुत ज्यादा बढ़ा था। उनकी जिंदगी स्टेटस और रुतबे से नहीं बल्कि प्यार, दया और उन लोगों से जुड़ी थी जो उनके दिल में रहते थे।

इन सितारों को दी गई श्रद्धांजलि

ऑस्कर 2026 के इन मेमोरियम सेगमेंट में कई सितारों को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें डायने कीटन से लेकर रॉब रेनर और रॉबर्ट रेडफोर्ड शामिल है। इस बार का श्रद्धांजलि समारोह पिछले साल की तुलना में 15 मिनट लंबा था इसके बावजूद भी धर्मेंद्र का नाम नहीं लिया गया। इस बात ने एक्टर को चाहने वाले फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews