नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर इन दिनों जबरदस्त तरीके से बवाल मचा हुआ है। इस गाने के कुछ सीन और लिरिक्स ऐसे हैं जिन पर दर्शकों की नाराजगी फूट गई है। इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है।
अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम 1990 के तहत इस गाने में दिखाई गई अश्लीलता और अभद्रता को लेकर संज्ञान लिया। आयोग की ओर से नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के नारायण और किरण कुमार को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। जिसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की गई है। आयोग का ये कहना है कि देखने पर यह गाना आपत्तिजनक और उत्तेजक है। ये भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। यही वजह है कि आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में नोरा फतेही, संजय दत्त, किरण कुमार, रकीब आलम और वेंकट के नारायण को 24 मार्च के दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। अगर यह उपस्थित नहीं होते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
National Commission for Women takes suo motu cognisance of media reports alleging obscenity and vulgarity in the song “Sarke Chunar Teri Sarke.”
Summons issued to Actress Nora Fatehi, Raqueeb Alam, Actor Sanjay Dutt, Venkat K. Narayana (Producer, KVN Group), and Kiran Kumar… pic.twitter.com/RH9vbR2554
— DD News (@DDNewslive) March 19, 2026
इन्हें भेजा गया नोटिस
इस गाने को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित गूगल इंडिया को नोटिस भी जारी किया गया है।
गाने पर जमकर हुआ विवाद
सरके चुनर गाना संजय दत्त की आने वाली फिल्म केडी द डेविल का हिस्सा है। इसके लिरिक्स और सीन की वजह से इन दोनों कलाकारों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ता हुआ देख निर्माताओं ने इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया है।






