कुछ दिनों पहले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला लिया। जिसके बाद फैंस हैरान हो गए थे। सिंगर के चाहने वालों के लिए यह बात बहुत हैरान करने वाली थी क्योंकि उनके गाने को चाहने वाले लाखों की संख्या में मौजूद है। अब ऐसा लग रहा है कि श्रेया घोषाल भी अरिजीत के नक्शे कदम पर चलते हुए प्लेबैक सिंगर को अलविदा कहने वाली हैं।
42 साल की सिंगर को एक इंटरव्यू के दौरान प्लेबैक सिंगिंग को लेकर अपने इस फैसले पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि लाइव स्टेज पर म्यूजिक पर लिप सिंकिंग करने पर वह निर्भर नहीं रहना चाहती। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्हें ऐसा करना पड़ा वह गाना बंद कर देंगी। श्रेया की इस बात को सुनने के बाद फैंस इस असमंजस में है कि कहीं वह भी सिंगिंग को अलविदा ना कह दें।
श्रेया घोषाल ने क्या कहा
एबीपी न्यूज़ के साथ हुई अपनी बातचीत में श्रेया घोषाल ने कहा कि “एक कलाकार के तौर पर लाइव परफॉर्मेंस देना उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिंगर ने इस बात पर जोर दिया की लाइव स्टेज पर लिप सिंकिंग करने जैसी चीज पर वह कभी भी निर्भर नहीं रहना चाहती। उनके मुताबिक यह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है और जिस दिन उन्हें यह करना पड़ा वह गाने गाना बंद कर देंगी।”
जब तक आवाज है, तब तक सफर
श्रेया ने यह भी कहा कि “वह हमेशा दर्शकों के लिए लाइव स्टेज पर खड़े होकर खुद गाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आवाज उनका साथ देगी, वह रियाज करती रहेंगी और लाइव स्टेज पर दर्शकों के लिए गाना गाते रहेंगी।”
करता है ब्रेक लेने का मन
इस दौरान श्रेया घोषाल ने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के फैसले को बहादुर भरा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि “कभी-कभी मेरा भी ब्रेक लेने का मन करता है। अरिजीत ने यह फैसला बहुत बहादुरी से लिया। वह एक ऐसे इंसान हैं, जो संगीत से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं। वह दिल से संगीतकार है वह यह नहीं सोचते कि जो संगीत वो बना रहे हैं उससे उन्हें क्या मिलेगा। वह बस वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है।”
लाइव परफॉर्मेंस पर क्या कहा
इस दौरान सिंगर को स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देने वाले कलाकार को सलाह देते हुए भी देखा गया। श्रेया ने कहा कि “एक एंटरटेनर के तौर पर हम अपनी निजी जिंदगी में जिन मुश्किलों से गुजर रहे हैं उन्हें स्टेज पर नहीं दिखना चाहिए। लोग हमारे संगीत से प्रेरणा लेने आते हैं। हमारा म्यूजिक उन्हें उनकी परेशानियों से दूर करने में मददगार साबित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों से मिलने वाला प्यार काम करने के लिए प्रेरित करता है।” श्रेया के मुताबिक जब आपका दिल खुश होता है तो एनर्जी अपने आप आ जाती है। दर्शकों की तालियां और उनके साथ भी बातचीत ही मेरे लिए प्रेरणा है।
फेमस सिंगर हैं श्रेया
11 मार्च 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे फेमस और महंगी सिंगर में होती है। अलग-अलग भाषाओं में उन्होंने कई गाना रिकॉर्ड किए हैं। अपने काम के लिए उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 4 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, 2 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, सात फिल्मफेयर अवॉर्ड, 10 साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।






