Hindi News

अप्रैल में ग्रहों के राजकुमार बुध बदलेंगे चाल, होंगे उदित, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, हर क्षेत्र में होगा लाभ 

Published:
बुध उदित होकर कई राशियों का भाग्योदय करेंगे। जातकों को करियर-कारोबार में बंपर लाभ होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। आइए जानें किन लोगों पर ग्रहों के राजकुमार मेहरबान होंगे?
अप्रैल में ग्रहों के राजकुमार बुध बदलेंगे चाल, होंगे उदित, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, हर क्षेत्र में होगा लाभ 

बुध सभी ग्रहों के राजकुमार हैं। सबसे सुंदर और बुद्धि के दाता हैं। इस ग्रह को ज्योतिष शास्त्र विशेष महत्व दिया जाता है। करियर, कारोबार, सामाजिक जीवन, तर्क, मित्रता गणित इत्यादि का कारक माना जाता है। बुध की चाल (Budh Gochar 2025) में अक्सर बदलाव होता रहता है। कभी अस्त तो कभी उदत होता है।

मीन राशि में 6 अप्रैल को बुध उदय होने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए धनलाभ और सफलता के द्वार खोल सकती है। किस्मत चमका सकती है। आइए जानें किन लोगों बुध उदय लाभकारी सिद्ध होगा?

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों पर बुध की विशेष कृपा बरसने वाली है। प्रेमियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। करियर और कारोबार में सफलता के प्रबल योग बनेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इनकम में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदय रहे शुभ साबित होगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। करियर- कारोबार में सफलता मिलेगी। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदय होना लाभकारी सिद्ध होगा। धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। जीवन में खुशहाली आएगी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

बुध को मजबूत बनाने के लिए उपाय

कुंडली में भूत की स्थिति मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें। उन्हें मोदक या लड्डू भोग लगाएं। दूर्वा घास अर्पित करना न भूलें। गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। हरे फल, सब्जियां, कांसे के बर्तन, हरे वस्त्र और अन्य हरी चीजों का दान करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews