अप्रैल 2026 में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। अगले महीने शुक्र, सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा चाल बदलेंगे। इसमें ग्रहों के ग्रहों के सेनापति का गोचर बेहद अहम होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल कुंभ राशि (शनि की राशि) में विराजमान है। 2 अप्रैल को वे मीन राशि (दृक पंचांग के अनुसार) में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही आत्मा व पिता के कारक सूर्य विराजमान हैं। मीन (गुरु की राशि) राशि में मंगल और सूर्य के साथ आने से मंगलादित्य (मंगल आदित्य ) राजयोग का निर्माण होगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली के किसी भी भाव (घर) में सूर्य (आदित्य) और मंगल एक साथ विराजमान होते हैं, तो उस युति (Combination) को ‘आदित्य-मंगल या मंगलादित्य राजयोग’ कहा जाता है। वैसे तो यह राजयोग सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
मेष राशि पर प्रभाव: अप्रैल में मंगलादित्य राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ नए-नए स्रोत मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा को पदोन्नति या नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं।
सिंह राशि पर प्रभाव: मंगलादित्य राजयोग से जातकों का भाग्य चमक सकता है। बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ आय के नए-नए स्रोत बनने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकत है।आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़े हैं, तो बड़ी सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं ।
धनु राशि का प्रभाव: अप्रैल में मंगल और सूर्य की युति से राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। संतान की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है । समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। करियर और व्यापार में के लिए समय अनुकूल रह सकता है। इस अवधि में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)






