ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा इत्यादि का कारक इत्यादि का प्रतीक भी है। कुंडली में इसकी स्थिति जातकों के जीवन में सामाजिक सम्मान, पिता से संबंध, सेहत समेत कई क्षेत्रों को प्रभावित करती है। 15 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश (Surya Gochar) करने वाले हैं। जिसका स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति को माना जाता है।
सूर्य के चाल बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका असर 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। ऐसी कई राशियाँ हैं, जिन्हें इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। करियर और कारोबार में सफलता के योग बन सकते हैं। आइए जानें किन लोगों पर सूर्य देव की खास कृपा बरसेगी?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इनकम में वृद्धि हो सकती है। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि और कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना भी बन सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन भी अच्छा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से काम नहीं रहेगा। हर काम में सफलता मिल सकती है। कारोबार करने वालों लोगों को कोई बड़ी मिल सकती है। भाई बहन के संबंध अच्छे होंगे। परिवार में खुशियली आएगी। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। विदेश जाकर काम करने या पढ़ाई करने का मौका भी इस दौरान मिल सकता है। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। करियर को कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा हो सकता है।
इन 3 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत
मेष राशि:– मेष राशि के जातकों को कोई दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाद विवाद से बचें। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। पढ़ाई से ध्यान भटक भी सकता है।
सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय मुश्किलों भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर फोकस रखें। सही समय पर अपना टारगेट पूरा करने की कोशिश करें। पद प्रतिष्ठा में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
धनु राशि:- धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य की यह चाल अनुकूल नहीं रहेगी। परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। दोस्तों रिश्तेदारों की तरफ से कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। अपने सामान का खास ख्याल रखें। निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज न्यूज इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों का दावा करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)






