Hindi News

27 नवंबर को बुध अस्त होगा खत्म, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, 2026 तक रहेगा प्रभाव 

Published:
बुध उदित होकर कई राशियों की परेशानी भी दूर रहेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इसका असर जनवरी 2026 तक देखने को मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को फायदा होगा? 
27 नवंबर को बुध अस्त होगा खत्म, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, 2026 तक रहेगा प्रभाव 

ज्योतिष शास्त्र में बुध (Budh Uday) को संचार, व्यापार, गणित, तर्क और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। मिथुन और कन्या राशि पर इस ग्रह का स्वामित्व होता है। कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति तर्कशास्त्र में माहिर होता है। बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। संचार कौशल और वाणी में सुधार आता है। ऐसे लोग रिसर्च, अकाउंटिंग, बिजनेस और गणित में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं इसकी कमजोर स्थिति बिजनेस और करियर में परेशानियों का कारण बन सकती है। पर्सनल लाइफ पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

बुध  वृश्चिक राशि में अस्त हो चुके हैं। 15 दिन इस अवस्था में रहने के बाद 27 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार का उदय होगा। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को बुध अस्त होंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।  कई लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना बेहद ही शुभ रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। हर कार्य में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम संपन्न हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में भी सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। आप सही समय पर अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी बुध की यह चाल शुभ रहेगी। व्यापार में आ रही सारी परेशानियां खत्म होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस दौरान मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।  संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाह के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्यस्थल में प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में भी वृद्धि होगी। सेहत को भी फायदा होगा। लंबी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर भी बुध मेहरबान रहेंगे। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। व्यापार का भी विस्तार होगा। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। कार्यस्थल में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। लोगों के साथ संपर्क भी बढ़ सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)