Hindi News

2 दिसंबर को चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर क्षेत्र में होगा लाभ, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Published:
2 दिसंबर को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों को लाभ होगा?
2 दिसंबर को चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर क्षेत्र में होगा लाभ, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Chandra Gochar 2024: कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुख और शांति से भर सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे चंचल और तेज गति से चाल बदलने वाला ग्रह माना जाता है। यह मन, माता, तनाव, सुख, शांति इत्यादि का कारक है।

2 दिसंबर सोमवार को चंद्र देव मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसी कई राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय  शुभ साबित होगा। हर क्षेत्र में लाभ होगा। भाग्य का साथ भी मिलेगा। आइए जानें ये लकी राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में खूब मुनाफा होगा। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। हालांकि सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर शुभ साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। नया घर और भूमि खरीदने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। उनके साथ पिकनिक या कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का गोचर लाभकारी सिद्ध होने वाला है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews