Hindi News

6 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र के घर में चंद्रमा करेंगे गोचर, सफलता चूमेगी कदम, होगी धनवर्षा, दूर होगा तनाव 

Published:
शुक्र के घर में चंद्रमा का प्रवेश होने जा रहा है। कई राशियों का भाग्योदय होगा। धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी। टेंशन दूर होगी। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा?
6 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र के घर में चंद्रमा करेंगे गोचर, सफलता चूमेगी कदम, होगी धनवर्षा, दूर होगा तनाव 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। माँ, मन और मनोबल के कारक 6 जून को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी असुरों के गुरु शुक्र हैं।  चंद्र देव के इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए यह समय बेहद ही खास होने वाला है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है।

कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar) की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति रचनात्मक कार्य के लिए प्रेरित होता है। सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। सफलता के योग बनते हैं। घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। मानसिक स्थिरता का वरदान मिलता है। घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। आइए जानें जून में शुक्र (Shukra) के घर में चंद्रमा का प्रवेश किन-किन राशियों का भाग्य उदय करने वाला है

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। कार्य क्षेत्र में भी प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।  ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस भी बढ़ेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। छात्रों को इस दौरान खूब फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।  आय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रेमियों को भी इस दौरान लाभ होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा की यह चाल सफलता के द्वार खोलने वाली है। किस्मत आपका साथ देगी। नौकरीपेशा  लोगों को प्रमोशन मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। नए घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का राशि परिवर्तन  शुभ रहेगा। भाग्योदय होने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको फायदा होगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में मेहमान का आगमन होगा।  रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। इनकम में भी बढ़ोत्तरी होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews