Hindi News

खेल के मैदान में एक बार फिर आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कहां खेला जाएगा मुकाबला?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने वाली हैं। दरअसल 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक ही पूल में रखे गए हैं। बता दें कि यह मुकाबला नीदरलैंड्स में खेला जाएगा जिससे फैंस के बीच अभी से उत्साह बढ़ गया है।
खेल के मैदान में एक बार फिर आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और नीदरलैंड्स में आमने-सामने होने वाली है। बता दें कि 15 से 30 अगस्त 2026 के बीच होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड्स करने वाले हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है, जहां इंग्लैंड और वेल्स की टीमें भी मौजूद हैं।

ऐसे में यह ग्रुप काफी मजबूत नजर आ रहा है। दरअसल भारत-पाक मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज मुकाबला होता है इसलिए इस मैच पर दुनियाभर के हॉकी फैंस की नजरें टिकी रहेंगी। क्रिकेट में जब भी दोनों टीमें आमने सामने होती है तो फैंस में अलग जोश देखने को मिलता है लेकिन हॉकी में भी ऐसा ही जोश नजर आता है।

हालिया प्रदर्शन पर डालें नजर

दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबलों का इतिहास काफी पुराना और रोमांचक रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 181 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीतकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं भारत ने 67 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 32 मैच ड्रॉ रहे हैं। अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत रहा है जहां उसने पांच बार खिताब जीता है। भारत ने सिर्फ एक बार वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन हाल के वर्षों में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था

जानकारी दे दें कि पिछली भिड़ंत 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी जहां भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। वहीं इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था, जो एक बड़ी जीत मानी जाती है। इन नतीजों से साफ है कि हाल के समय में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल 2026 का हॉकी वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होने वाला है। एक तो यह टूर्नामेंट यूरोप के दो बड़े देशों में हो रहा है जहां हॉकी का स्तर काफी ऊंचा माना जाता है। तो वहीं दूसरा भारत और पाकिस्तान का एक ही पूल में होना मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews