Hindi News

फरवरी में गुरु, सूर्य समेत ये 5 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बरसेगा पैसा 

Published:
फरवरी में गुरु, सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध अपनी चाल बदलेंगे। कुछ राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहेगा?
फरवरी में गुरु, सूर्य समेत ये 5 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, खुलेंगे भाग्य के द्वार, बरसेगा पैसा 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नवग्रह अपनी चाल बदलकर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव जातकों के कुंडली पर पड़ता है। फरवरी महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदल देंगे। इससे सभी 12 राशियाँ प्रभावित होगी। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा।

फरवरी माह की शुरुआत मीन राशि में चंद्रमा के गोचर (February Grah Gochar 2025) के साथ होगी। 4 फरवरी को  देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी होंगे। 11 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे।  12 फरवरी को इसी राशि में सूर्य देव भी प्रवेश करने वाले हैं। मंगल वृषभ राशि में 24 फरवरी को सीधी चाल चलेंगे। वहीं 27 फरवरी को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। 27 फरवरी को शनिदेव भी अस्त होंगे। ग्रहों के इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन लोगों को इस दौरान लाभ होगा-

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। इनकम में वृद्धि होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। कोई भी नया कारोबार या योजना शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

मिथुन राशि के जातकों को खूब लाभ होने वाला है। विवाह की बात पक्की होंगी। प्रेमियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस वालों को भी फायदा होगा। कारोबार का विस्तार होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi) 

सिंह राशि के जातकों के लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। समाज में सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम विवाह के लिए यह समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों की तरह रुझान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews