Hindi News

गुरुवार के दिन अपनाएं ये आसान उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Last Updated:
Guruvar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय जीवन में सफलता, सुख-समृद्धि और शांति लाने में बेहद प्रभावी होते हैं। गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें चने की दाल व गुड़ का भोग लगाएं।
गुरुवार के दिन अपनाएं ये आसान उपाय, सफलता चूमेगी आपके कदम

Guruvar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि, सफलता और शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीले फूल, चने की दाल और गुड़ अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इसके साथ ही पीले वस्त्र धारण करना भी गुरुवार के दिन बहुत अच्छा माना जाता है। इनके अलावा ऐसे ही कुछ और छोटे-छोटे उपाय भी हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करना बहुत शुभ माना जाता है, तो चलिए जानते हैं कि वह उपाय कौन-कौन से हैं।

व्रत और कथा का पाठ

गुरुवार का व्रत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से परिवार में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। व्रती को इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति की पूजा करके व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। व्रत के दौरान सात्विक आहार और विचार अपनाना चाहिए।

केले के पेड़ की पूजा

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाकर, भगवान विष्णु के किसी भी एक मंत्र का जाप करने से बृहस्पति ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। पेड़ के नीचे श्रद्धा से दीपक जलाने से धन सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

गाय को गुड़ और चना खिलाएं

गुरुवार के दिन गाय को गुड और चना खिलाना विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता है कि यह उपाय गर्भ में सुख शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह बृहस्पति ग्रह के दोषों को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह कार्य भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने का सरल उपाय है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !