Gajlaxmi Rajyog in Gemini 2025 : ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरू शुक्र और देवताओं के गुरू बृहस्पति की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।जब भी ये दोनों ग्रह चाल बदलते है तो इसका मानव जीवन, राशियों और पृथ्वी पर बड़ा असर देखने को मिलता है। इसी क्रम में जुलाई में ये दोनों ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले है, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है।
ज्योतिष के मुताबिक, शुक्र हर माह एक से दूसरी राशि में गोचर करते है , गुरू को एक से दूसरी राशि में जाने के लिए 12 महीने का समय लगता है। वर्तमान में भाग्य व ज्ञान के कारक गुरु मिथुन राशि में स्थित है। 26 जुलाई को सौन्दर्य, सुख के कारक शुक्र मिथुन में गोचर करेंगे, ऐसे में जुलाई अंत में करीब 12 साल बाद मिथुन में गुरू शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो 21 अगस्त तक बना रहेगा।
कब बनता है कुंडली में Gajlaxmi Rajyog
- ज्योतिष के मुताबिक, ‘गजलक्ष्मी’ शब्द धन, संपन्नता के साथ परम सौभाग्य और राजयोग पावर के साथ अधिकार मिलने का प्रतीक है। गुरु ज्ञान और विस्तार से जुड़ा ग्रह है। गजलक्ष्मी राजयोग को ज्योतिष शास्त्र में सुख, समृद्धि, धन, यश वैभव आदि में उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
- जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में 1, 4, 7 या दसवें घर में गुरु, शुक्र या चंद्रमा हों, तो गजलक्ष्मी राजयोग बनता है या जब देवताओं के गुरु बृहस्पति और ऐश्वर्य-वैभव के कारक शुक्र एक दूसरे के आमने-सामने या केंद्र भाव में हो, वे पहले, चौथे और सातवें भाव में हों तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है।
- यह राजयोग बहुत दुर्लभ और शुभ होता है।जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है उसे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आभामंडल से हर कोई अभिभूत रहता है।
गुरू शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, चमकेगी 4 राशियों की किस्मत
मिथुन राशि : 12 साल बाद आपकी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में कोई सरकारी प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि : शुक्र गुरु की युति और गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में नए अवसर, प्रमोशन और वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी । प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के चांस हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी योजना में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उत्तम रहेगा।
तुला राशि :गजलक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है । आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। इस अवधि में यात्रा कर सकते है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कारोबार में मुनाफा पा सकते है। कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर बनेंगे।
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)





