Hindi News

Gem Astrology: राहु के अशुभ प्रभाव दूर करेगा गोमेद, जानें धारण करने के नियम और लाभ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति करना चाहता है। चलिए आज हम आपको गोमेद से होने वाले फायदे और धारण करने के नियम बताते हैं।
Gem Astrology: राहु के अशुभ प्रभाव दूर करेगा गोमेद, जानें धारण करने के नियम और लाभ

Gem Astrology: ज्योतिष हिंदू धर्म से जुड़ी एक ऐसी चीज है। जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन के बारे में बहुत सी बातों का पता कर सकता है। कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र की स्थिति कैसी है वह कैसा प्रभाव देने वाले हैं इन सब के बारे में ज्योतिष के जरिए ही पता लगता है।

हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी परेशानियों का सामना करता है। इन परेशानियों से बचने के लिए वह हमेशा ज्योतिष उपायों को अपनाता है। रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है। जिसमें कुछ चमत्कारी रत्नों का उल्लेख दिया गया है। इसमें 9 रत्न और 84 उपरत्न बताए गए हैं, जो व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करते हैं। आज हम आपको एक रत्न के बारे में बताते हैं।

चमत्कारी है गोमेद

रत्न शास्त्र में बताए गए रत्नों में गोमेद का जिक्र भी दिया गया है। जिसका संबंध राहु से बताया जाता है। राहुल एक ऐसा ग्रह है जिसकी अगर कुंडली में शुभ स्थिति रहती है तो व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं अगर राहु कमजोर होता है तो व्यक्ति को बुरे दिनों का सामना करना पड़ सकता है। गोमेद राहु की बुरे प्रभाव को कम कर अच्छे परिणाम देने का काम करता है।

कौन कर सकता है धारण

अगर आप कुंडली में राहु का शुभ प्रभाव लाना चाहते हैं तो इसे पहना जा सकता है। ज्योतिष के मुताबिक कुंभ राशि में अगर सूर्य विराजमान है तो यह रत्न पहना जा सकता है। इसे पहनने से पहले ज्योतिष की सलाह अवश्य लें और राशि के मुताबिक ही इसे धारण करें।

कैसे करें धारण

  • गोमेद धारण करने के लिए इसका वजन 6, 11 या 13 कैरेट होना चाहिए। यह कभी भी 7, 10 और 16 रत्ती का नहीं पहना जाता।
  • इसे हमेशा चांदी या फिर अष्टधातु में जड़वा कर पहना जाता है।
  • गोमेद को शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद मध्यमा उंगली में पहनना शुभ माना गया है।
  • गोमेद कभी भी माणिक्य, मूंगा और मोती के साथ नहीं पहना जाता।

होंगे ये लाभ

  • जो व्यक्ति गोमेद पहना है उसे जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
  • जो लोग किसी कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं, उन्हें अपने सारे मसलों का हल मिल जाता है।
  • यह व्यक्ति का तनाव कम करता है और जीवन में शुभ परिणाम लेकर आता है।
  • किसी भी तरह के रोग और दोष से छुटकारा पाने के लिए यह शुभ माना गया है।
  • यह राहु की दशा ठीक करता है और उसके बुरे प्रभाव कम कर देता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews