Hindi News

अपने साथ तरक्की और खुशहाली लाती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, बचपन से होती हैं भाग्यशाली

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
हर राशि की तरह अंक भी व्यक्ति के जीवन की जानकारी देते हैं। जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के जरिए हम व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
अपने साथ तरक्की और खुशहाली लाती हैं इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां, बचपन से होती हैं भाग्यशाली

Numerology: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। इसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति के जरिए व्यक्ति को उसके जीवन और भविष्य की जानकारी मिलती है। वैसे ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिनमें गणना करने का तरीका भी अलग-अलग दिया गया है। हालांकि, गणना करने का तरीका जो भी हो लेकिन इनका संबंध ग्रहों से जरूर होता है।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के आधार पर काम करती है। व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों से प्राप्त होने वाले मूलांक और भाग्य अंक के जरिए यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति का आने वाला समय कैसा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, रिश्ते कैसे होंगे यह सब कुछ इन अंकों के जरिए पता लग जाता है।

क्या कहता है अंक शास्त्र (Numerology)

अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक 1 से 9 तक के हर अंक का किसी न किसी ग्रह से संबंध है। इन ग्रहों और नंबरों को देखकर मनुष्य के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्मी लड़कियों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 3

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 कहलाता है। जब आप इन तरीकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए यह जान लेते हैं कि इन तारीखों में जन्मी लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है और यह कैसा जीवन जीती हैं।

गुरु ग्रह से संबंध

मूलांक 3 की लड़कियों का स्वामी ग्रह गुरु होता है। गुरु ग्रह इनके जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करता है। यह एक ऐसा ग्रह है, जो अगर शुभ परिणाम देता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख और सौभाग्य का आगमन होता है।

जन्म से भाग्यशाली

इस मूलांक की लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं। यह अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं और शिक्षा के बल पर अच्छा करियर बनाती हैं। अपने कार्य क्षेत्र में इन्हें खूब सफलता और मान सम्मान प्राप्त होता है।

बदल देती हैं पति का भाग्य

जिस घर में इन लड़कियों का जन्म होता है यह वहां के लोगों का भाग्य पलट कर रख देती हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद यह अपने पति का भाग्य पूरी तरह से बदल देती है। यह ससुराल वालों को बहुत खुश रखती हैं। शादी के बाद इनका ससुराल स्वर्ग की तरह बन जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews