Hindi News

गुरु वक्री होकर चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, 120 दिनों तक बरसेगा धन, सफलता चूमेगी कदम, मिलेगा प्रमोशन, बढ़ेगा सम्मान

Published:
गुरु उल्टी चाल चलने वाले हैं। वक्री होकर कई राशियों का भाग्योदय करेंगे। 2026 तक इसका प्रभाव पड़ेगा। सफलता के योग बनेंगे। धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
गुरु वक्री होकर चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, 120 दिनों तक बरसेगा धन, सफलता चूमेगी कदम, मिलेगा प्रमोशन, बढ़ेगा सम्मान

देवताओं के गुरु बृहस्पति को सौभाग्य का कारक माना जाता है। जिसकी  कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं, उस व्यक्ति को ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। संतान सुख मिलता है। जिम्मेदारियाँ पूरी होती है। सफलता के प्रबल योग बनते हैं। बृहस्पति लंबे समय बाद वक्री होने जा रहे हैं। नवंबर में बुध की राशि मिथुन में 120 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालेंगे।

गुरु वक्री (Guru Vakri) एक खगोलीय घटना है। इस दौरान ग्रह उल्टी दिशा में चलता हुआ दिखता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व होता है। बृहस्पति कुंडली के विभिन्न भाव में अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। आम तौर पर यह समय शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनपर देव गुरु मेहरबान रहेंगे। मार्च 2026 तक गोल्डन टाइम रहेगा। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा?

वृषभ राशि

गुरु की यह चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नया घर, वाहन या भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी इस दौरान लाभ होगा। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा कर पाएंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। सैलरी भी बढ़ेगी। निवेश पर भी मुनाफा होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान भाग्य का साथ मिलने वाला है। देवताओं के गुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। करियर और कारोबार में सफलता के प्रबल योग बनेंगे। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भी बृहस्पति मेहरबान रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इनकम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर परिवार में खुशहाली आएगी। मानसिक तनाव दूर होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। बेरोजगारी दूर होगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !