Hindi News

राशिफल: 24 अक्टूबर को बन रहा महालक्ष्मी राजयोग, 7 राशियों को धनवान बनाएंगी माता लक्ष्मी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Mahalaxmi Rajyoga: हर व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी ज्योतिष के जरिए प्राप्त करता है। ज्योतिष में राशि के जरिए हम आसानी से अपने दैनिक जीवन के बारे में भी पता कर सकते हैं। चलिए शुक्रवार का राशिफल जान लेते हैं।
राशिफल: 24 अक्टूबर को बन रहा महालक्ष्मी राजयोग, 7 राशियों को धनवान बनाएंगी माता लक्ष्मी

ग्रह नक्षत्रों की बदलती हुई दिशा हमारे जीवन को बदलने का काम करती है। ग्रह मिलकर अनुकूल और प्रतिकूल स्थिति निर्मित करते हैं, जिनका राशियों के हिसाब से हर व्यक्ति पर अलग-अलग असर होता है। इन्हें आसानी से समझ कर हम अपने जीवन और भविष्य का पता लगा सकते हैं। दैनिक राशिफल का अंदाजा भी इन्हीं के जरिए लग जाता है।

आज 24 अक्टूबर दिन शुक्रवात है और महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। जो कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। इन योगों के हिसाब से चलिए आज का राशिफल जान लेते हैं।

आज का राशिफल (Mahalaxmi Rajyoga)

मेष

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। पारिवारिक मामले में यह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको कामयाबी की प्राप्ति होने वाली है। पुराने मित्र आपको भरपूर सहयोग करेंगे और नए मित्र से आपको लाभ होगा। पत्नी पक्ष से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलने वाला है।

वृषभ

इन लोगों का दिन आज व्यस्तता से भरा हुआ रहने वाला है। दिन भर की भागदौड़ आपको थका देने वाली है। निर्णय क्षमता से आपको लाभ होगा और आप तरक्की की प्राप्ति करेंगे। रुके हुए सारे काम पूरे होने वाले हैं, जिससे आपको प्रसन्नता महसूस होगी। किसी भी काम को सरलता के साथ करने की कोशिश करें, इससे आगे चलकर आपको लाभ होगा।

मिथुन

इन लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सामाजिक क्रियाकलापों में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपको अकस्मात लाभ की प्राप्ति होगी। हर्षवर्धक समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। करियर और कारोबार में लाभ की प्राप्ति करेंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और घर वाले तरक्की से खुश होंगे। ननिहाल पक्ष से आपको लाभ की प्राप्ति होने वाली है। शानो शौकत पर पैसा खर्च करेंगे। माता-पिता का ध्यान रखें। करियर, परिवार और आर्थिक मामले में सफलता की प्राप्ति होने वाली है।

सिंह

इन लोगों का आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला है। जरूरी काम अधूरे रह जाएंगे जिसकी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। संबंधों में कड़वाहट कितनी दूर रखेंगे उतना बेहतर होगा। मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है और किसी किसी तरह का विवाद ना करें।

कन्या

कन्या राशि के लोगों का दिन सुख समृद्धि से भरा हुआ रहने वाला है। माता-पिता और काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। फिजूल खर्च के योग दिखाई दे रहे हैं। आज दूसरों के काम पूरा करने के लिए भाग दौड़ करेंगे। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

तुला

तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके कार्य और व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ जाएंगे। जमीन जायदाद के मामले में परिवार के लोग व्यवधान पैदा कर सकते हैं। धन वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं और भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक

करियर के मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आर्थिक मामले में इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में नवीनता लाने से लाभ होगा। धन में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।

धनु

धनु राशि के लोगों की सारी योजनाएं सफल होने वाली है। धन के मामले में इन लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उठाया गया जोखिम लाभकारी साबित होगा। नया मौका आपके पास है बस आपको उसे पहचानने की जरूरत है। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नया ट्राई करें।

मकर

मकर राशि के लोगों को आज का दिन लाभ, सम्मान और धन देने वाला है। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है। प्रियजनों से मुलाकात आपका मन प्रसन्न रखेगी। लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को व्यापार में सफलता की प्राप्ति होने वाली है। धन में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको समझ में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात होगी और आप अच्छा समय गुजारेंगे। यात्रा के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आ रहा है। धन में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। जो लोग व्यवसाय करते हैं उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो काम रुका हुआ है, वह पूरा हो जाएगा। आपको सम्मान की प्राप्ति होगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews