Hindi News

28 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मंगल बदलेंगे चाल, बढ़ेगा आत्मविश्वास, खूब होगी कमाई, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Last Updated:
मंगल गोचर करने कई राशियों का भाग्य चमकाएंगे। बुध के घर में प्रवेश करेंगे। कई राशियों को फायदा होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों पर भूमिपुत्र की कृपा बरसेगी?
28 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मंगल बदलेंगे चाल, बढ़ेगा आत्मविश्वास, खूब होगी कमाई, खुलेंगे सफलता के द्वार 

मंगल सभी ग्रहों की सेनापति है। इन्हें भूमिपुत्र के नाम से भी जाना जाता है। मंगल की शुभ स्थिति व्यक्ति के लिए सफलता के दरवाजे खोलते हैं। ऊर्जा और आत्मविश्वास  की कमी महसूस नहीं होती। हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस ग्रह को शक्ति, युद्ध। क्रोध, सफलता, पराक्रम, साहस इत्यादि का कारक माना जाता है। मंगलदेव की कृपा से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इसकी कमजोर स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। व्यक्ति गुस्सैल और चिड़चिड़ा होता है।

28 जुलाई को ग्रहों के सेनापति (Mangal Gochar) बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे तो किसी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय वरदान के समान होगा। जातकों को हर क्षेत्र में फायदा ही फायदा होगा। आइए जानें किन लोगों पर मंगल देव की खास कृपा बरसने वाली है?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल की यह चाल काफी फायदेमंद रहेगी। ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लड़ाई झगड़े खत्म होंगे। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल होगा।  बीमारियां दूर होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मंगल मेहरबान रहेंगे। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में बैलेंस बना रहेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। जीवन साथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। नया घर या संपत्ति या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।  हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा तर्क रहने की जरूरत है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य मध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सटीकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता। योग्य विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews