Hindi News

बहुत इमोशनल होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, कभी नहीं तोड़ती किसी का दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें हमारे जीवन और व्यक्तित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का काम करता है। चलिए आज कुछ मूलांक की लड़कियों के बारे में जान लेते हैं।
बहुत इमोशनल होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, कभी नहीं तोड़ती किसी का दिल

हमारे जीवन में जो भी स्थिति आती है या हम जितने भी उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। ज्योतिष हमें उन घटनाओं के संबंध में पहले ही जानकारी दे देता है। ग्रह, नक्षत्र, राशि और मूलांक यह सभी भविष्य के संबंध में जानकारी प्रदान करते हैं। अंक शास्त्र (Numerology) के जरिए हम बहुत आसानी से अपने पार्टनर के बारे में भी सब कुछ जान सकते हैं।

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नंबरों के आधार पर काम करता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो बहुत इमोशनल होते हैं। उनके मन में हर व्यक्ति के प्रति दया की भावना होती है। यह कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाते। अपने पार्टनर के प्रति यह बहुत ईमानदार रहते हैं। चलिए आज आपको इन लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता हैं। यह चंद्रमा का अंक है जो इन लोगों को शांत और गंभीर स्वभाव देता है। इस मूलांक के लोग बहुत भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। यह इतने ज्यादा भावुक होते हैं कि दूसरों की परेशानियां भी अपने ऊपर ले लेते हैं। मूलांक की लड़कियां रिश्तो को बहुत महत्व देती है। उन्हें किसी को तकलीफ देना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। किसी का दिल तोड़ना उनके स्वभाव में नहीं होता।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। यह शुक्र से प्रभावित अंक है, जो इन लोगों को प्रेम से भरपूर और संतुलित जीवन देता है। लड़कियों को सच्चे प्यार में विश्वास होता है और यह पार्टनर को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हैं। यह कभी भी किसी को दुख नहीं पहुंचाती। इन्हें रिश्तों को सहेज कर रखना बहुत अच्छा लगता है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18, 27 तारीख को हुआ उनका मूलांक 9 कहलाता है। यह मंगल से प्रभावित अंक है जो इन लोगों को भावुक और मजबूत व्यक्तित्व देता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews