अंक ज्योतिष (Numerology) की माने तो हर मूलांक के व्यक्ति में कोई ना कोई खूबी और खामी जरूर मौजूद होती है। यह खूबियां और खामी उसके व्यक्तित्व और आने वाले भविष्य दोनों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। दरअसल व्यक्ति जिन गुना से भरपूर होता है उसी के आधार पर उसके भविष्य को दिशा मिलती है।
अंक शास्त्र में इन बातों का उल्लेख मूलांक के माध्यम से दिया गया है। मूलांक के जरिए हम आसानी से किसी भी व्यक्ति की व्यक्तित्व को जान सकते हैं। अपने अपने आसपास दो अलग-अलग नेचर के लोग देखे होंगे। एक वह जिन्हें अपने रिश्तों का महत्व पैसों से ज्यादा होता है। वहीं दूसरे को जो पैसों को ज्यादा महत्व देते हैं और रिश्तों को कम। आज हम आपको उन तारीख में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पार्टनर से केवल प्यार और विश्वास चाहती हैं।
मूलांक 3 (Numerology)
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जिन लोगों का जन्म हुआ है। उनका मूलांक 3 कहलाता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लड़कियों का जन्म इन तारीख को पर हुआ है वह पैसों को नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों को महत्व देती हैं। ये अपने पार्टनर से प्यार और विश्वास की उम्मीद रखती हैं।
दिमाग से तेज तर्रार
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह अंक ज्योतिष में गुरु ग्रह बृहस्पति को बताया गया है। यह ज्ञान, समृद्धि और बुद्धि का कारक है। बृहस्पति की कृपा से लड़कियां दिमाग से बहुत तेज होती हैं। तेज दिमाग की वजह से इन्हें जीवन में खूब सफलता मिलती है।
पैसों से नहीं होता मोह
इस मूलांक की लड़कियों को अपने जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ये आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होती हैं। यही कारण है कि इन्हें सोना, चांदी, हीरे, मोती की चाहत नहीं होती बल्कि यह प्यार सम्मान और अपनापन चाहती हैं।
बदल देती हैं परिवार की किस्मत
मूलांक 3 की लड़कियां न केवल किस्मत की धनी होती है बल्कि पार्टनर के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं। इन्हें जिससे प्रेम होता है यह हमेशा उसकी सफलता और खुशहाली की कामना करती हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से उनकी यह कामना पूरी भी हो जाती है।
कहलाती हैं माता लक्ष्मी का रूप
मूलांक दिन की लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती है। वहां माता लक्ष्मी के रूप में प्रवेश करती हैं। उनके ससुराल में जाते ही वाहन सुख समृद्धि और तरक्की छा जाती है। यह पूरे परिवार की किस्मत बदल देती हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






