अंक ज्योतिष की दुनिया में हर नंबर का अपना स्वभाव और मिजाज बताया गया है। अगर हमें किसी व्यक्ति के अंदर मौजूद गुणों के बारे में पता लगाना है तो हम राशियों की जगह नंबरों की सहायता से भी सब कुछ पता कर सकते हैं। वैसे तो अनगिनत नंबर होते हैं लेकिन ज्योतिष में मुख्य रूप से 1 से 9 तक के मूलांक का उल्लेख मिलता है।
यह मूलांक नौ ग्रहों से प्रभावित होते हैं और व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए प्राप्त होते हैं। आप 12 महीने के किसी भी महीने की किसी भी तारीख में जन्मे व्यक्ति की जन्म तिथि को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो हमेशा उत्तर एक से नौ के बीच की संख्या ही आएगी। आज हम आपको उस नंबर के बारे में बताते हैं जिसका स्वामी केतु है।
ये भी पढ़ें
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक सात कहलाता है। ज्योतिष में इसे केतु का नंबर बताया गया है। यह नंबर इन्हें रहस्यमय लेकिन बुद्धिमान बनाने का काम करता है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
गहरा और सादगी भरा स्वभाव
मूलांक 7 के लोग साफ दिल के होते हैं लेकिन इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। इन्हें अपनी दुनिया में रहना पसंद होता है। केतु के प्रभाव की वजह से इनके अंदर किसी भी चीज को सीखने और समझने की गजब की क्षमता होती है। ये फालतू के दिखावे और शोर से दूर रहते हैं।
वफादारी से निभाते हैं रिश्ते
इस मूलांक के लोग रिश्ते को एक शब्द की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदारी की तरह समझते हैं। यह बहुत जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते लेकिन अगर एक बार किसी को अपना मान लेते हैं तो उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। इन्हें झूठ बोलना और सुनना पसंद नहीं होता।
केतु बनाता है आध्यात्मिक
इस मूलांक के लोगों को केतु आध्यात्म की ओर लेकर जाता है। इन्हें रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होते और ज्ञान लेते देखा जाता है। इनके पास जो ज्ञान होता है, वह इन्हें जीवन में खूब सफल बनाने का काम करता है।
होते हैं मददगार
यह लोग स्वभाव से काफी मददगार होते हैं और कभी भी किसी की मदद करने के लिए मना नहीं करते। इनके लिए भावनाओं का इजहार करना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप इनसे प्यार से पेश आएंगे तो यह आपके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। अगर इनसे जबरदस्ती की जाती है तो यह किसी की नहीं मानते।
ये होती है खासियत
मूलांक 7 के लोग किसी भी बात को केवल देखकर या सुनकर नहीं रुकते बल्कि उसकी गहराई तक जान पसंद करते हैं। इन्हें खुद के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत हो या हमेशा सच के साथ खड़े होते हैं। परिवार के प्रति इनका झुकाव ज्यादा होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।