Hindi News

सुपरहिट होती है इन 2 मूलांकों की जोड़ी, ये हर कदम पर देते हैं एक-दूसरे का साथ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
राशियों के साथ अंको का भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको उन दो अंकों के बारे में बताते हैं जिनकी जोड़ी सुपरहिट होती है।
सुपरहिट होती है इन 2 मूलांकों की जोड़ी, ये हर कदम पर देते हैं एक-दूसरे का साथ

जिस तरह से राशि हमारे जीवन पर असर डालती है। उस तरह से जन्म तारीख का भी जीवन पर बहुत प्रभाव देखने को मिलता है। जिस तरह से हम अपने भविष्य का आंकलन राशियों के जरिए करते हैं। उस तरह से जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के जरिए भी सब कुछ पता कर सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह अंक हमें यह भी बताते हैं कि कौन सा व्यक्ति हमारे लिए परफेक्ट पार्टनर साबित होगा। अगर हम सेलिब्रिटी जोड़ी की बात करें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जरूर सामने आता है। इन दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद है। आपको बता दे उनकी केमिस्ट्री के पीछे अंकों का बड़ा योगदान है। अनुष्का शर्मा के जन्म तारीख 1 मई है और विराट कोहली का बर्थडे 5 नवंबर को आता है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार इस अंक की जोड़ी इतनी सफल क्यों है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। इन तारीखों को एकल अंक आने तक जोड़ने पर आपको यही उत्तर मिलेगा। ज्योतिष में इसे सूर्य का अंक बताया गया है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक पांच कहलाता है। यह बुध का अंक है, जो इन लोगों को बुद्धिमान बनाता है।

सूर्य और बुध का संबंध

अंक ज्योतिष के हिसाब से मूलांक एक का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ग्रहों का राजा है। वहीं मूलांक 5 का स्वामी बुध है जो बुद्धि और समझदारी का प्रतीक है। जब सूर्य और बुध का मिलन होता है तो ऐसी जोड़ी बनती है जो लोगों के बीच एक अलग मुकाम हासिल करती है। विराट और अनुष्का जैसे अपने-अपने क्षेत्र के बड़े स्टार हैं और जब एक दूसरे से मिलते हैं तब और भी कमाल के लगते हैं।

कैसे खास बनती है जोड़ी

मूलांक 1 के लोग थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं लेकिन जब मूलांक 5 के रोमांस और मनोरंजन पसंद करने वाले लोग इनके जीवन में आते हैं तो रिश्ते की बोरियत खत्म हो जाती है। वहीं बुध के प्रभाव की वजह से मूलांक 5 के लोग साफ तरीके से अपनी बातें रखते हैं और मूलांक एक के लोग भी इसी तरह की बातचीत में विश्वास रखते हैं। यह जोड़ी प्यार से लेकर करियर तक हर जगह एक दूसरे के लिए लकी साबित होती है। इन लोगों को बंदिश पसंद नहीं होती यह एक दूसरे को स्पेस देकर चलते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews