हर व्यक्ति का मूलांक जो हमें उसकी जन्म तिथि के जरिए प्राप्त होता है। उसके जीवन और भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। व्यक्ति कैसा है उसका जीवन कैसा गुजरेगा वह किस तरह की परिस्थितियों का सामना करेगा। इन सारी बातों का उल्लेख अंक शास्त्र में दिया गया है।
अंक शास्त्र पूरी तरह से नंबरों के आधार पर काम करने वाली विद्या है। इससे सब कुछ जानने के लिए व्यक्ति अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक आसानी से प्राप्त कर सकता है। यह बहुत आसान है केवल जन्म तिथि के सारे अंको को आपस में जोड़ना होगा और जो उत्तर मिलेगा, वही मूलांक कहलाता है। चलिए आज हम आपको कुछ अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
मूलांक 4 (Numerology)
किसी भी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख को जिन लोगों का जन्म हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही मिलेगा। अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक जन्म तिथि के जरिए किसी भी व्यक्ति का भाग्य दुर्भाग्य आसानी से पता लग जाता है। चलिए आज मूलांक 4 के लोगों के बारे में जानते हैं।
कम उम्र में कामयाब
जिन लोगों का मूलांक 4 होता है यह बहुत किस्मत वाले होते हैं और इन्हें कम उम्र में ही आसानी से सफलता मिल जाती है। इस बात की प्रबल संभावनाएं होती हैं कि यह बहुत जल्दी कामयाबी हासिल कर लेंगे।
क्या है खासियत
मूलांक 4 के लोगों को मनी मैनेजमेंट बहुत अच्छी तरह से आता है। यह बहुत आसानी से पैसा कमा भी लेते हैं और उसे कैसे बचाना है और कहां इन्वेस्ट करना है यह इन्हें अच्छी तरह से पता होता है। यह अपना जीवन परिचय आराम में काटते हैं।
जल्दी हासिल करते हैं लक्ष्य
इन लोगों को मेहनत ज्ञान और योजना के साथ आगे बढ़ाने की वजह से पूरी कामयाबी मिलती है। दरअसल, ये पहले हर चीज की रणनीति तैयार करते हैं उसके बाद आगे बढ़ते हैं। यही वजह है कि इन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगता। बहुत आसानी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं।
इन क्षेत्रों में करियर
इस मूलांक के लोग इंजीनियर, डिजाइनर, वकील और वैज्ञानिक जैसे चुनते हैं और खूब सफलता हासिल करते हैं। अगर यह इस फील्ड में जाते हैं तो इन्हें बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है। यह नेतृत्व करने में माहिर होते हैं और बेहतरीन लीडर बनते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।






