Hindi News

इन 3 मूलांक के जातक पर्स में रख लें ये चीजें, खींचा चला आएगा धन, मिलने लगेगी सफलता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मूलांक हमें केवल व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी देता है बल्कि यह भी बताता है की तारीख के मुताबिक क्या उपाय किए जाएं जो जीवन में बदलाव ला सकें।
इन 3 मूलांक के जातक पर्स में रख लें ये चीजें, खींचा चला आएगा धन, मिलने लगेगी सफलता

अंक ज्योतिष में हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह बताया गया है। जिस तरह से हर राशि का स्वामी ग्रह होता है जो व्यक्ति के जीवन का संचालन करता है। इस तरह से यह ग्रह भी जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यक्ति जीवन में किन परिस्थितियों का सामना करेगा और किस क्षेत्र की स्थिति कैसी रहेगी वह इसी से पता चलता है।

अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के मूलांक बताए गए हैं। यह व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर तय किए जाते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है और उसकी इच्छा है कि उसे ढेर सारे धन की प्राप्ति हो। इसके लिए उसे अपने मूलांक के अनुसार पर्स में कुछ चीज रख लेनी चाहिए। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 से 28 तारीख को हुआ है, वह मूलांक एक स्वामी होते हैं। यह लोग अगर अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखते हैं, तो इन्हें सुख, समृद्धि, धन दौलत, तरक्की और मान सम्मान प्राप्त होता है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 और 29 तारीख को हुआ है वह मूलांक 2 के कहलाते हैं। इन लोगों को भी अपने पर्स में चांदी का सिक्का जरूर रखना चाहिए। इसके कारण इनका चंद्रमा मजबूत होता है वह जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त करते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3,12, 21 और 30 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक तीन कहलाता है। यह लोग अपने पर्स में केसर जरूर रखें। अगर पर्स में केसर रखते हैं तो इसे हमेशा पीले रंग के कागज में लपेट कर रखें। इससे धन, बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !