अंक ज्योतिष में कई सारे नंबरों का उल्लेख दिया गया है। इन नंबरों का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व देखने को मिलता है। दरअसल ये नंबर केवल हमारे रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए नहीं है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी प्रभाव डालते हैं।

अंक ज्योतिष में इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। मुख्य रूप से 9 अंकों का उल्लेख मिलता है। ये अंक 9 ग्रहण का प्रतिनिधित्व करते हैं। हर अंक पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। आज हम आपको उस नंबर के बारे में बताते हैं जो पैसा कमाने के मामले में बहुत माहिर होते हैं। जब खर्च करने की बारी आती है तो ये बहुत सोच समझ कर कदम उठाते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। अंक ज्योतिष में इसे शुक्र का अंक बताया गया है।

पैसा कमाने में माहिर

ज्योतिष में दिए गए उल्लेख के मुताबिक मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ये ग्रह इनके जीवन में प्रेम, ऐश्वर्य, आकर्षण, सौंदर्य और दौलत लेकर आता है। इस ग्रह से इन लोगों को पैसा कमाने की माहिती प्राप्त होती हैं। दरअसल ये धन और ऐश्वर्य को आकर्षित करता है इसलिए ये लोग माहिर बन जाते हैं।

अच्छी किस्मत के धनी

अंक ज्योतिष का मुताबिक मूलांक 6 के लोग किस्मत की धनी होते हैं। यह जिस काम में हाथ डालते हैं, उसमें इन्हें सफलता की प्राप्ति होती है। इनका कोई भी काम कभी अधूरा नहीं रहता यह हर जगह सफलता प्राप्त करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।