अंक ज्योतिष में जिस तरह से अंकों का महत्व माना गया है। उस तरह से पूर्णिमा के दिन को भी काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन चांद की एनर्जी सबसे ज्यादा होती है। अगर कोई व्यक्ति कुछ खास उपाय कर ले तो उसकी जिंदगी में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। चांद का सीधा संबंध हमारे मन से होता है और हमारी भावनाओं को कंट्रोल करने का काम करता है।

न्यूमैरोलॉजी के मुताबिक हर मूलांक के लिए पूर्णिमा पर किए जाने वाले कुछ खास उपाय हैं, जिनसे जिंदगी बेहतर बनाई जा सकती है। चलिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए अप्रैल के महीने में आने वाली पूर्णिमा पर क्या उपाय करने चाहिए यह जान लेते हैं।

मूलांक 1

इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य को बताया गया। यही वजह है कि इनमें लीडरशिप क्वालिटी कमाल की होती है। हालांकि, कई बार इनमें कॉन्फिडेंस की कमी देखने को मिलती है। पूर्णिमा के दिन इन्हें मेडिटेशन करना चाहिए। यह लोग जो चाहते हैं उस चीज को किसी जगह नोट करें और मन में ऐसा सोचो कि यह सब हो रहा है।

मूलांक 2

अंक शास्त्र में इसे चंद्रमा का अंक बताया गया है। यह काफी इमोशनल होते हैं। पूर्णिमा के दिन इन्हें अपने आसपास मोमबत्ती या दीपक जलाकर बैठना चाहिए। इस दौरान इन्हें खुद को शांत रखना होगा। चांदी या फिर कांच से गिलास में पानी भरकर उसे चांदनी रात में रखें और सुबह होने पर पी लें।

मूलांक 3

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु को बताया गया है। पूर्णिमा के दिन आप जो चाहते हैं उसे एक पेपर पर नोट करें। इस दिन जरूरतमंदों को दान देना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोगों का स्वामी ग्रह राहु को बताया गया है। यह बहुत मेहनती होता है और इन्हें अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है। पूर्णिमा के दिन इन्हें कोई भी क्रिस्टल खुले आसमान के नीचे रखना चाहिए। यह लोग जो भी चाहते हैं उसकी सारी प्लानिंग बनाएं। शांत मन से चांदनी रात में टहलें, जो क्रिस्टल है उसे अगले दिन उठाने के बाद हमेशा अपने पास रखें।

मूलांक 5

इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है। पूर्णिमा के दिन जो चीज आपको तकलीफ पहुंचा रही है उसे कागज पर लिखें और जला दें। प्रकृति के बीच रह कर गहरी सांस लेने की कोशिश करें इससे परेशानियां दूर जाती नजर आएंगी।

मूलांक 6

इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। पूर्णिमा की रात इन्हें अच्छी सुगंध वाली अगरबत्ती जलानी चाहिए। स्नान करते समय पानी में फूल डालें। मन ही मन यह सोचें की सब कुछ अच्छा हो रहा है।

मूलांक 7

इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है जो इन्हें ज्यादा सोचने पर मजबूर करता है। पूर्णिमा के दिन इन्हें शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करना चाहिए। अगर यह अपने मन की आवाज सुनेंगे तो इन्हें शांति की प्राप्ति होगी।

मूलांक 8

इस अंक का स्वामी ग्रह शनि को बताया गया है। पूर्णिमा की रात इन्हें अपने पास और कुछ सिक्कों को चांदनी रात में रखना चाहिए। ऐसा सोचें कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन बहुत मजबूत है। इस उपाय से धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होने लगेगी।

मूलांक 9

इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल है जो इन्हें इमोशनल और मददगार बनाता है। इन्हें अपने दुखों को पीछे छोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। पूर्णिमा के दिन अगर जरूरतमंद को दान करेंगे तो मन भी हल्का होगा और परेशानियों का अंत होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।