Hindi News

केतु से प्रभावित होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, मनमौजी होता है इनका स्वभाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो कई भागों में विभाजित है। इनमें से एक भाग अंक शास्त्र है जो जन्मतिथि की अंकों के आधार पर काम करता है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जानते हैं।
केतु से प्रभावित होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, मनमौजी होता है इनका स्वभाव

Numerology: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसका हमारे जीवन से गहरा संबंध है। हम अपने जीवन, भविष्य और व्यक्तित्व की जानकारी ज्योतिष के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं। ज्योतिष में ग्रह नक्षत्र की स्थिति के जरिए सभी तरह की जानकारी का अंदाजा लग जाता है।

ज्योतिष नहीं बल्कि कई भागों में विभाजित है। अंक शास्त्र भी इनमें से एक भाग है, जो व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त हुए अंकों के आधार पर काम करता है। जो अंक जन्म तिथि के अंको को जोड़कर प्राप्त होते हैं। वो मूलांक और भाग्यांक कहलाते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 7 कहलाता है। चलिए इन तारीखों में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जानते हैं।

केतु से प्रभावित

इन 3 तारीखों में जन्में लोगों पर केतु का प्रभाव होता है। केतु का प्रभाव इन लोगों को मनमौजी और रहस्यमय बनाने का काम करता है।

होते हैं मनमौजी

यह जातक केतु से प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि यह हमेशा वही करते हैं, जो इनके मन में आता है। ये अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

बुद्धिमान और निडर

यह लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और आत्मविश्वास इनमें कूट-कूट कर भरा होता है। यह जीवन में आने वाली चुनौतियों से कभी नहीं घबराते। हर परेशानी का सामना यह डटकर करते हैं और ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

करियर में मिलती है सफलता

अपनी बुद्धिमानी और आत्मविश्वास के बल पर यह लोग करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इनमें काफी जुनून देखने को मिलता है। यह अपने जीवन में मान सम्मान है पैसा दोनों कमाते हैं।

होते हैं एकाग्रचित्त

मूलांक 7 के लोगों को एकाग्रता के मामले में कोई भी टक्कर नहीं दे सकता। इनमें धैर्य काफी ज्यादा होता है, जिसके दम पर यह हर चीज की अच्छी तरह से रिसर्च करते हैं। इनकी यही खासियत इन्हें उच्च मुकाम पर पहुंचाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews