Hindi News

पैसा कमाने के मामले में एक्सपर्ट होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, कला के क्षेत्र में बनाते हैं करियर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अपना स्वभाव, जीवन और भविष्य होता है। मूलांक और भाग्यांक के आधार पर व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है।
पैसा कमाने के मामले में एक्सपर्ट होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, कला के क्षेत्र में बनाते हैं करियर

Numerology: हमारे आसपास कई तरह के लोग रहते हैं, जिनका अपना व्यक्तित्व और व्यवहार है। व्यक्ति जिस तरह का व्यवहार करता है और जीवन में जिन परिस्थितियों का सामना करता है वह सब कुछ उसकी कुंडली में विराजित नवग्रह की स्थिति के आधार पर तय होता है। नौ ग्रहों की चाल व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करती है। इतना सिर्फ व्यक्ति का व्यवहार तय होता है बल्कि को जीवन में किन परिस्थितियों का सामना करेगा यह भी नौ ग्रह आसानी से बता देते हैं।

व्यक्ति को जब भी अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी चाहिए होती है। वह ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक अंक शास्त्र है। अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर कार्य करती है। व्यक्ति की जन्म तिथि को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है और जो अंक प्राप्त होते हैं। उन्हें मूलांक और भाग्यांक कहा जाता है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

भाग्यांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका भाग्य अंक दो कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इन तारीखों में जन्मे लड़कों के बारे में जानते हैं।

कैसा होता है करियर

भाग्यांक 2 के लड़के पढ़ने लिखने में माहिर होते हैं। शिक्षा, कला, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक क्षेत्र में यह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए यह इन क्षेत्रों में खूब सफलता हासिल करते हैं।

क्रिएटिविटी में रुचि

इन लड़कों को कला में काफी ज्यादा रुचि होती है। ये रचनात्मक और सृजनात्मक होते हैं। संगीत और लेखन जैसे क्षेत्रों में इन्हें काफी रुचि होती है और यह इसमें सफलता भी प्राप्त करते हैं।

होते हैं धैर्यवान

इन तारीखों में जन्मे लोग काफी धैर्य रखने वाले होते हैं। यह हर स्थिति का सामना सहनशीलता के साथ करते हैं। जीवन में आने वाले किसी भी चुनौती से यह घबराते नहीं है। परेशानी कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो लेकिन यह हर समस्या का हल धैर्य के साथ ढूंढ लेते हैं। कभी-कभी इन्हें निर्णय लेने में परेशानी होती है। लेकिन यह किसी न किसी तरह से समाधान ढूंढ़ लेते हैं।

रहते हैं भावनात्मक

ये लोग काफी भावनात्मक किस्म के होते हैं। यह खुद तो भावनाओं से भरे होते हैं लेकिन दूसरों की भावनाओं को समझना भी इन्हें बेहतर ढंग से आता है। यही कारण है कि लोग अक्सर अपनी बातें और परेशानी लेकर इनके पास पहुंचते हैं।

मददगार स्वभाव

इन लोगों का स्वभाव काफी मददगार होता है। इन्हीं लोगों के साथ मिलकर काम करना अच्छा लगता है। किसी को अगर जरूरत पड़ती है तो यह कभी भी उसका सहयोग करने से पीछे नहीं हटते।

रिश्ते बनाने में सक्षम

इस भाग्यांक के लोग काफी सक्षम किस्म के होते हैं। ये सामाजिक रिश्ते बनाना अच्छी तरह से जानते हैं। नए लोगों से दोस्ती करना उनसे मिलना इन्हें काफी अच्छा लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews