Hindi News

प्यार में अक्सर धोखा खाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, स्वभाव से होते हैं भावुक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हमें किसी भी व्यक्ति के बारे में जब जानकारी प्राप्त करनी होती है, तो हम ज्योतिष और राशियों का सहारा लेते हैं। राशियों हमें भविष्य की सटीक जानकारी प्रदान करती है। वैसे हम जन्म तिथि के माध्यम से भी सब कुछ जान सकते हैं।
प्यार में अक्सर धोखा खाते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, स्वभाव से होते हैं भावुक

ज्योतिष हमारे जीवन से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विद्या है, जो जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करती है। इसके जरिए हम ग्रह नक्षत्र की स्थिति को समझ आने वाले भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किस तरह की परिस्थितियों उत्पन्न होगी क्या अच्छा होगा क्या बुरा जो दिशा में सभी तरह के संकेत देता है।

अक्सर हम राशि और ग्रहों की स्थिति को देखकर जीवन और भविष्य की जानकारी प्राप्त करते हैं। अगर हम चाहे तो जन्मतिथि के माध्यम से भी यह सब कुछ पता कर सकते हैं। जन्म तिथि के जरिए की जाने जाने ये गणना अंक शास्त्र में होती है। इसके लिए जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर कुछ अंक प्राप्त किए जाते हैं जो मूलांक और भाग्यांक कहलाते हैं। ये 9 ग्रहों से जुड़े होते हैं और व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी देते हैं। चलिए आज कुछ खास लोगों के बारे में जानते हैं।

क्या कहता है अंक शास्त्र (Numerology)

अंक शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2,4, 6, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 तारीख को हुआ है, इन लोगों को अक्सर प्यार में धोखा मिलता है। यह लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं इसके बाद भी वो इन्हें धोखा दे देते हैं। चलिए इन लोगों की व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।

कैसा होता है स्वभाव

इन तारीखों में जन्मे लोगों के स्वभाव की बात करें तो यह बहुत दयालु और भावुक किस्म के होते हैं। इनके मन में लोगों की प्रति दया की भावना होती है और हमेशा सबकी मदद करते हैं।

ईमानदार व्यक्तित्व 

यह लोग ईमानदार व्यक्तित्व क्यों होते हैं और ईमानदारी के साथ ही अपने सारे रिश्ते निभाते हैं। हाथ में लिया गया कोई भी काम ये समर्पण के साथ पूरा करते हैं। यह खुद से ज्यादा अपने रिश्तों को अहमियत देते हैं।

पार्टनर का रखते हैं ख्याल

यह बहुत भावुक होते हैं और पार्टनर के प्रति उनके मन में भावनाओं का भंडार होता है। अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बातों का बहुत ख्याल रखते हैं। रिश्ते में किस चीज की कब जरूरत है इसका इन्हें हमेशा ध्यान रहता है।

सहना पड़ता है धोखा

यह लोग भावुक होते हैं इसी वजह से लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। अपनी जल्दी विश्वास कर लेने की आदत की वजह से इन्हें अक्सर धोखा मिलता है। हालांकि, धोखा खाने के बावजूद भी ये अपना सकारात्मक विचार कभी नहीं छोड़ते। हमेशा पॉजिटिव सोच से आगे बढ़ते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !