Hindi News

व्यापार और क्रिएटिव क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं इन 3 मूलांक के जातक, अंक शास्त्र से जानें आपको कहां मिलेगी तरक्की

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
अपने जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हम राशि और ग्रहों का सहारा लेते हैं। राशि के अलावा हम चाहे तो जन्मतिथि की सहायता से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष मूलांक के लोगों के जीवन के संबंध में जानकारी देते हैं।
व्यापार और क्रिएटिव क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं इन 3 मूलांक के जातक, अंक शास्त्र से जानें आपको कहां मिलेगी तरक्की

Numerology: ज्योतिष का हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसके जरिए हम ग्रह नक्षत्र की स्थिति को समझ कर भविष्य के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं। अक्सर ज्योतिष में राशि और ग्रह नक्षत्र को देखकर गणना की जाती है लेकिन कई दूसरे माध्यम भी है जो हमें जीवन और भविष्य की जानकारी देते हैं।

अंक शास्त्र ज्योतिष का एक ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के आधार पर काम करता है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है। यह एकल अंक 1 से 9 के बीच होते हैं, जिन्हें जन्मांक और मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको इन्हीं अंकों के आधार पर यह बताते हैं कि किसी व्यक्ति के लिए किस क्षेत्र में करियर बनाना शुभ होता है।

मूलांक 9 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको इनका उत्तर यही प्राप्त होगा। इन लोगों के करियर की बात करें तो अगर यह सेना, पुलिस, बिल्डर, औषधि निर्माण, इंजीनियरिंग, मशीनरी या पहलवानी जैसे क्षेत्रों में जाते हैं तो इन्हें खूब सफलता मिलती है। अगर यह इन क्षेत्रों में जाएंगे तो खूब नाम कमा सकते हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 कहलाता है। यह शनि का अंक है जो इन्हें धीरे-धीरे तरक्की देता है। अगर यह लोग पशुपालन, इंजीनियरिंग, ठेकेदारी, कोयला, खदान, न्याय विभाग या पुलिस विभाग में करियर की तलाश करते हैं तो इन्हें तरक्की की प्राप्ति होती है।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 कहलाता है। यह लोग क्राइम ब्रांच, लेखन, अभिनय, राजनीति, गुप्तचर और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। इन क्षेत्र में इन्हें बेहतरीन तरक्की मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews