Bhadra Rajyog 2025 : ज्योतिष में सभी ग्रहों में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। वे संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार के कारक माने जाते है। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।जब भी बुध चाल बदलते है तो योग राजयोग का निर्माण होता है, जिसका मानव जीवन के साथ सभी राशियों पर भी अलग अलग असर देखने को मिलता है।

6 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे है, जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव 22 जून तक रहने वाला है, क्योंकि इसके बाद बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जून में बनने वाले भद्र राजयोग से 3 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति होगी।वर्तमान में देवगुरू बृहस्पति भी मिथुन राशि में विराजमान है, ऐसे में इस राजयोग का और अच्छा प्रभाव रहेगा।

कब बनता है भद्र राजयोग

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , भद्र महापुरुष राजयोग बुध ग्रह से संबंधित है। यदि आपकी कुंडली में बुध लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित हैं ।
  • बुध यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में मिथुन अथवा कन्या राशि में स्थित हैं तो आपकी कुंडली में भद्र राजयोग बनता है।
  • यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक है और जब बुध और गुरु साथ आते हैं, तो यह व्यक्ति की बुद्धि, विचारशक्ति, वाणी और निर्णय क्षमता को प्रबल बना देता है।

भद्र राजयोग का राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि: भ्रद राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। शादीशुदा का जीवन शानदार रहेगा। अटके रूके कामों को गति मिल सकती है। लंबे समय से सोची हुई योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है।पार्टनरशिप के काम में तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।निजी जीवन में रिश्ते मधुर बनेंगे।

मकर राशि : बुध का भद्र राजयोग जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।मान सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा । लेखन से संबंधित कार्य वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। धन में वृद्धि के रास्ते खुलेंगे और प्रसिद्धि मिलेगी। निवेश या पुराने आर्थिक मसलों में राहत मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव के लिए नए मौके मिल सकते है। कानूनी या वित्तीय मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि : भद्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा ।नौकरपेशा को इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया, कला, संगीत, शिक्षक या बैंकिंग से जुड़े लोगों को काम में बड़ा लाभ मिल सकता है। करियर में नये अवसर प्राप्त होंगे।बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते है। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी अब पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा,

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)