Hindi News

मार्च में राहु बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, बढ़ेगी धन-दौलत, बनेंगे बिगड़े काम 

Published:
राहु होली के बाद नक्षत्र गोचर करेगा। कई राशियों को इससे लाभ होगा। जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहेगा?
मार्च में राहु बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, बढ़ेगी धन-दौलत, बनेंगे बिगड़े काम 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को विशेष महत्व दिया जाता है। राहु को एक छाया और क्रूर ग्रह माना जाता है। जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें किस्मत का साथ मिलता है। बिगड़े काम भी बनते हैं। सफलता और धनलाभ के योग बनते हैं।

16 मार्च को राहु नक्षत्र परिवर्तन (Rahu Gochar 2025) करने वाले हैं। इस दिन शाम 6:50 बजे पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र नक्षत्र परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय वरदान के समान होगा। उन्हें हर क्षेत्र में लाभ होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु की यह चाल शुभ साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे, काम की प्रशंसा होगी। आप मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। आस्मिक धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि राशि के जातकों पर भी राहु की विशेष कृपा बरसने वाली है। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल सुख-शांति से भरा होगा। आप इस दौरान कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews