Hindi News

13 जुलाई का दिन बेहद खास, शनि-चंद्रमा एक साथ बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

Published:
शनि और चंद्रमा एक साथ चाल बदलेंगे। कर्मफल दाता वक्री होंगे। वहीं चंद्रदेव गोचर करने जा रहे हैं। 13 जुलाई से कई राशियों के अच्छे दिन भी शुरू होंगे। सफलता के द्वार खुल सकते हैं। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा?
13 जुलाई का दिन बेहद खास, शनि-चंद्रमा एक साथ बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

शनि और चंद्रमा दोनों ही ज्योतिष शास्त्र के महत्वपूर्ण अंग है। अलग-अलग तरीके से मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। 13 जुलाई को दोनों शत्रु ग्रह विशेष संयोग ला निर्माण कर रहे हैं। एक साथ अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। 

चंद्रमा के गोचर और शनि वक्री (Shani Chandra Gochar) से सभी राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कुछ लोगों को डबल फायदा भी होगा। जीवन की कई समस्याएं खत्म होगी। आर्थिक लाभ और तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। इस लिस्ट में धनु, कर्क और तुला राशि शामिल हैं। आइए जानें जातकों के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं?

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ाने वाली है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सही समय पर काम निपटाने से लाभ होगा। धैर्य बनाए रखें। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। वैवाहिक जीवन इस दौरान अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। फ्यूचर प्लानिंग के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। चंद्रमा की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। निवेश पर भी फायदा होने वाला है। करियर के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातक अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बना पाएंगे। रिश्ते पहले से भी ज्यादा मजबूत होंगे। ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आप अपनी क्षमता से सभी काम सही समय पर निपटा पाएंगे। लव लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहने वाली है। परिवार में खुशहाली आएगी। कार्य क्षेत्र में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस आलेख के जरिए हम केवल सामान्य जानकारी साझा करना चाहते हैं। यह ज्योतिष गणना, ग्रंथों, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews