Hindi News

4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शश राजयोग करेगा भाग्योदय, सफलता के खुलेंगे नए द्वार, होंगे मालामाल!

Written by:Pooja Khodani
Published:
वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, ऐसे में शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। इस राजयोग से कुछ राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो लकी राशियां…
4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शश राजयोग करेगा भाग्योदय,  सफलता के खुलेंगे नए द्वार, होंगे मालामाल!

Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय और दंड का देवता शनि माना जाता है।शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, अन्य ग्रह की तुलना में शनि को एक से दूसरी राशि में जाने पर 2.5 वर्ष लगता हैं, ऐसे में एक ही राशि में दोबारा आने में शनि को करीब 30 साल लग जाते है।वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और 2025 मार्च तक यही रहेंगे, इससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो पंचमहापुरुष योगों में से एक है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग को पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। जब शनि लग्न भाव से या चंद्र भाव से केंद्र भाव पर हो यानि शनि देव यदि किसी कुंडली में लग्न अथाव चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें स्थान में तुला, मकर या कुंभ राशि में विराजमान हो तो ऐसी कुंडली में शश योग का निर्माण होता है। जिन जातकों की कुंडली में यह राजयोग होता है उसकी धन और शौहरत में वृद्धि होती है।व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होती है।

Shash Mahapurush Rajyog का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि: शश राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। बिजनेस में धनलाभ के प्रबल योग है। आकस्मिक धनलाभ की भी प्राप्ति हो सकती है।इस अवधि में नया घर, वाहन, संपत्ति या फिर प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। करियर ,काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरी के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत है।आप विदेश में नौकरी या फिर व्यापार करने का सपना पूरा हो सकता है।भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि : 30 सालों बाद कुंभ में शनि का होना और शश राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है।साल 2025 मार्च तक जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई नौकरी के कई अवसर के साथ पदोन्नति-इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता हैं। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट से फायदा मिल सकता है। समाज में मान- सम्मान मिलेगा।कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है।विदेश में व्यापार करने के साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

तुला राशि : शश राजयोग से जातकों का भाग्योदय हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्त हो सकती है।समाज में मान-सम्मान मिलने के योग हैं। नौकरी के नए अवसर , पदोन्नति और सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।आय में वृद्धि होने होने के आसार है। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कार्यों की शुरुआत होगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी, रोमांस बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि : राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके विदेश यात्रा के प्रयास सफल रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रूके और अटके हुए काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)