Hindi News

6 सितंबर से शुरु होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र के नक्षत्र में आएंगे ग्रहों के राजकुमार

Published:
बुध असुरों के गुरु शुक्र के नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। सितंबर में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?
6 सितंबर से शुरु होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र के नक्षत्र में आएंगे ग्रहों के राजकुमार

बुध और शुक्र (Shukra) दोनों ही ग्रह एक दूसरे के मित्र माने जाते हैं। इनका मिलन जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। सितंबर में ग्रहों के राजकुमार बुध दैत्यों गुरु शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर दिखेगा।किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित हो सकता है। कुछ ऐसी राशियाँ हैं, जिन्हें इस दौरान खूब फायदा होगा।

6 सितंबर को युवराज बुध मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश (Budh Nakshatra Gochar) करेंगे। यहां 13 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। इसमें जन्मे लोग रचनात्मक और बुद्धिमान होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इस राशि पर दैत्यों के गुरु शुक्र का शासन होता है। यह सिंह राशि में आता है। आइए जानें किन लोगों के लिए शुक्र के नक्षत्र में बुध का प्रवेश लाभकारी सिद्ध होगा?

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  यदि आपने कहीं निवेश किया है तो  मुनाफा होगा। साहस में भी वृद्धि होगी आत्मविश्वास की कोई कमी भी महसूस नहीं होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रमोशन मिल सकता है। परीक्षाओं में भी अच्छे अंक मिल सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं। यदि आप किसी कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है। करियर में नए मौके मिलेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्य स्थल में अपने काम की तारीफ होगी। इस दौरान कम्युनिकेशन स्किल में भी सुधार देखने को मिलेगा। इनकम में  बढ़ोत्तरी होने वाली है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।  किस्मत आपका साथ देगी। बिजनेस में खूब मुनाफा होगा।  काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रमोशन भी मिल सकता है। कला और संस्कृति से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी भी हम नहीं लेते। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews