Hindi News

16 अक्टूबर को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र गोचर, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

Published:
शुक्र कुछ दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। कई राशियों को लाभ होगा। धन-वैभव की प्राप्ति होगी। आइए जानें किन-किन लोगों के लिए यह नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा?
16 अक्टूबर को शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे नक्षत्र गोचर, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

Shukra Gochar 2024: शुक्र धन, संपत्ति, कामवासना, प्रेम, वैवाहिक जीवन, सम्मान इत्यादि के दाता हैं। इन्हें माँ लक्ष्मी का कारक भी माना जाता है। कुंडली में दैत्यों के गुरु शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को भी धनवान बनाती है। उन्हें सुख-समृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होती है।

शुक्र भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी हैं। 16 अक्टूबर को सुबह 12:12 बजे अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र का स्वामी शनि है। यहाँ 27 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। शुक्र के चाल बदलने से सभी राशियाँ प्रभावित होगी। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन लोगों को इससे लाभ होगा-

कन्या राशि (Virgo) 

कन्या राशि के जातकों को इस दौरान खूब लाभ होगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। करियर में फायदा होगा। प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहने वाली है।

सिंह राशि (Leo) 

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। जीवनसाथ के साथ संबंध अच्छे होंगे। प्रेमियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। बिजनेस का विस्तार होगा। निवेश पर मुनाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius) 

गुरु की राशि धनु पर भी शुक्र मेहरबान होंगे। धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इनकम बढ़ेगी। हालांकि खर्चों पर काबू रखें। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews