Hindi News

दिसंबर में 21 दिनों तक अस्त रहेंगे शुक्र, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, बनेंगे बिगड़े काम 

Published:
दिसंबर 2025 में शुक्र अस्त होंगे। कई राशियों का भाग्योदय हो सकता है। करियर और कारोबार में तरक्की के योग भी बनेंगे। धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है? 
दिसंबर में 21 दिनों तक अस्त रहेंगे शुक्र, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा, बनेंगे बिगड़े काम 

जब भी कोई ग्रह  सूर्य के अधिक नजदीक जाता है और कुछ समय में छुप जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस अवस्था को ग्रह का अस्त (Shukra Ast 2025) माना जाता है। इस दौरान ग्रह का प्रभाव भी कम होता है। असुरों के गुरु और धन के दाता शुक्र भी दिसंबर 2025 में अस्त होने वाले हैं।जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह समय सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक रहेगा।

शुक्र के अस्त का आरंभ 11 दिसंबर से होने वाला है। कई लोगों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। केवल धन लाभ से ही नहीं बल्कि तरक्की के भी प्रबल योग बनेंगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। जीवन की कई परेशानियां भी दूर हो सकती है। करियर में आ रही बाधाएं भी दूर होगी। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलने वाला है?

मेष राशि (Mesh Rashi) 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त होना अनुकूल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रमोशन मिलता है। हालांकि कार्य क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों पर भी दैत्यों के गुरु शुक्र मेहरबान रहेंगे। प्रेमियों को इस दौरान फायदा हो सकता है। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। सुख सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी  होगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। यात्रा की योजना भी बन सकती है। यदि आप विदेश जाकर काम करने करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य भी साथ देगा। नए वाहन की खरीदारी भी हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इनकम में इजाफा देखने को मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।  आपके व्यक्तित्व में सकरात्मक बदलाव भी होंगे। लंबी बीमारियों से राहत मिलेगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे । लग्जरी आइटम की खरीदारी हो सकती है। खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।

(यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि भी नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews