Hindi News

मुख्य द्वार से जुड़े ये 5 नियम बदल देंगे घर की दशा, हमेशा दूर रहेगी नेगेटिविटी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप यह चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मक वातावरण बना रहे तो इसके लिए आपको मुख्य द्वार की ऊर्जा को बैलेंस करने की जरूरत है। चलिए फेंगशुई के 5 जरूरी नियम जान लेते हैं।
मुख्य द्वार से जुड़े ये 5 नियम बदल देंगे घर की दशा, हमेशा दूर रहेगी नेगेटिविटी

किसी भी घर में कितनी खुशहाली रहेगी सुख समृद्धि कैसे बनी रहेगी वो, वहां के माहौल और घर में रहने वाले लोगों पर निर्भर करता है। घर के लोग जैसे होते हैं वैसा ही माहौल घर में बनता है और वैसे ही खुशहाली भी बनी रहती है। वैसे इन चीजों के अलावा घर का वास्तु भी ठीक होना जरूरी है। अगर यह चीज गड़बड़ होती है तो परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

चीनी वास्तु फेंगशुई के हिसाब से देखें तो कुछ चीजों का बैलेंस होना बहुत जरूरी होता है। इसके मुताबिक घर में नियमों के हिसाब से सामान का सही जगह पर रखा होना जरूरी है। पांच ऐसे नियम हैं, जिनका पालन कर लिया जाए तो घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

फेंगशुई के जरूरी नियम

मुख्य द्वार पर शीशा

फेंगशुई के नियमों के मुताबिक घर के मेन डोर के आगे शीशा नहीं लगाना चाहिए। आजकल लोग डेकोरेशन के नाम पर कांच लगा देते हैं जो दिखने में सुंदर लगता है लेकिन सारी पॉजिटिव एनर्जी को वापस बाहर भेज सकता है। दरअसल, शीशा काफी पावरफुल एनर्जी वाला होता है, अपने रिफ्लेक्शन से पॉजिटिव एनर्जी को वापस बाहर कर देता है। अगर आपको शीशा लगाना है तो आप साइड में लगा सकते हैं या फिर इसके आसपास कोई पौधा रख सकते हैं।

ना रखें सीढ़ियां

मुख्य द्वार के सामने की तरफ सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने वाली ऊर्जा ऊपर नीचे चली जाती है। इसे बैलेंस करने के लिए मुख्य द्वार के पास गोल पायदान रख सकते हैं या फिर कोई पौधा दरवाजे के पास लगाया जा सकता है।

रास्ता रखें साफ

मुख्य द्वार का रास्ता हमेशा साफ होना चाहिए। इससे घर के अंदर आने के रास्ते के बीच कोई सामान नहीं रखा होना चाहिए। ऐसी कोई भी चीज नहीं रहनी चाहिए जो अंदर आने में अवरोध पैदा करती है। अगर ऐसा होता है तो अच्छी एनर्जी का प्रभाव रुक जाता है।

आसपास ना रखें गंदगी

साफ सफाई रहती है तो हमेशा घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। यह कोशिश करें कि मुख्य द्वार हमेशा साफ रहे। यहां पर गंदगी होने का मतलब है कि आप अच्छी ऊर्जा को आकर्षित नहीं कर रहे। सफाई के साथ यहां पर लाइट का भी ध्यान रखें अगर अंधेरा रहेगा तो एनर्जी कम हो सकती।

ना रखें खूब सारा सामान

अगर आप एनर्जी को बैलेंस करना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर ज्यादा सामान बिल्कुल ना रखें। कुछ लोग मुख्य द्वार पर जूते चप्पल का ढेर लगा देते हैं जो सही नहीं है। यह जगह जितनी साफ़ रहती है सकारात्मक ऊर्जा उतनी बढ़ जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews