Hindi News

RRB ALP 2026: रेलवे ने निकाली 11,127 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन?

Published:
आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती से संबंधित नोटिस जारी हो चुका है। 11 हजार से अधिक वैकेंसी है। आवेदन की तारीख भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
RRB ALP 2026: रेलवे ने निकाली 11,127 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 (RRB ALP 2026) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbranchi.gov.in/)  पर जाकर 14 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। इसमें वैकेंसी से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

आवेदन के दौरान आधार के जरिए प्राइमरी डिटेल्स को सत्यापित करने की सलाह रेलवे ने दी है। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा जन्मतिथि और नाम आधार और कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट मैच होना चाहिए। उम्मीदवारों को आधार कार्ड में फोटो और बायोमेट्रिक पहले से ही अपडेट करने की सलाह दी गई है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें सीपीसी के लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भट्टाचार्य का लाभ भी दिया जाएगा

11 हजार पदों पर होगी भर्ती 

रिक्त पदों की संख्या कुल 11,127 है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में विभाजित होगा। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। सीबीटी-1 कुल 75 अंक का होगा। प्रश्नों की संख्या भी 75 होगी। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 में शामिल हो पाएंगे, जिसकी अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इसमें दो भाग होंगे।

कुल 175 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पार्ट 1 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट-बी में प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित होगा, इसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 1 जुलाई 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews