Hindi News

शुक्र अस्त होकर चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, 2026 तक होगी धनवर्षा, भर जाएगी तिजोरी, मिलेगा प्रमोशन, खुशहाल होगा जीवन

Published:
शुक्र अस्त के प्रभाव से कई राशियों का जीवन खुशहाल होगा। सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे। फरवरी 2026 तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानें किन लोगों पर असुर गुरु मेहरबान रहने वाले हैं?
शुक्र अस्त होकर चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत, 2026 तक होगी धनवर्षा, भर जाएगी तिजोरी, मिलेगा प्रमोशन, खुशहाल होगा जीवन

शुक्र की कृपा से व्यक्ति को आरामदायक जीवन की प्राप्ति होती है। सुख, ऐश्वर्य और धन में कभी कोई कमी नहीं होती। सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन दोनों ही संतुलित रहता है। व्यक्ति को सौंदर्य का वरदान मिलता है। कला और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता के प्रबल योग बनते हैं। व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। वहीं इस ग्रह कमजोर स्थिति कमजोर स्वास्थ्य, खराब रिश्ते और आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है।

असुरों के गुरु शुक्र दिसंबर में सूर्य देव के करीब जाकर अस्त (Shukra Gochar) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव 1 फरवरी 2026 तक देखने को मिलेगा।पूरे 53 दिन सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित रहेगा। किसी के लिए यह समय शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। आइए जानें लिए किन-किन लोगों को इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा होगा?

मेष राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा

मेष राशि के जातकों को शुक्र की कृपा से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, लेकिन आप इनका सामना करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि इस दौरान अनजान लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। विवाह से संबंधित कोई भी फैसला लेने के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि वालों को हर तरफ से मिलेगी अच्छी खबर

सिंह राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहने वाले हैं। हर क्षेत्र से अच्छी खबर मिलने वाली है। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि पर बरसेगा पैसा

वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान खूब फायदा होने वाला है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विदेश  यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश पर मुनाफा होगा। कोई भी नई शुरुआत के लिए यह समय शुभ रहेगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।  भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। नव विवाहित जोड़े को संतान की प्राप्ति हो सकती है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो ज्योतिष गणना, मन्यताओं, ग्रंथों, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों के सत्यता और सटीकता की गारंटी नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews