Hindi News

5 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, असुरों के गुरु शुक्र बदलेंगे चाल, बरसेगा पैसा, बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ेगा मान-सम्मान

Published:
शुक्र 5 जुलाई को नक्षत्र पद गोचर करेंगे। कृतिका नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। यहाँ 3 दिनों तक विराजमान रहेंगे। कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
5 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, असुरों के गुरु शुक्र बदलेंगे चाल, बरसेगा पैसा, बनेंगे बिगड़े काम, बढ़ेगा मान-सम्मान

दैत्यों के गुरु शुक्र कभी नक्षत्र तो कभी राशि परिवर्तन करते हैं। 5 जुलाई को धन के दाता कृतिका नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां 8 जुलाई तक विराजमान रहेंगे, फिर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। ये समय कुछ लोगों के वरदान के समान होगा। खुशियों का आगमन होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।

कुंडली में यदि शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति को भोग-विलास की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। सौंदर्य का वरदान मिलता है। हर क्षेत्र में लाभ होता है। कला के क्षेत्र में व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है। धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। आइए जानें शुक्र के इस चाल से किन लोगों की किस्मत चमकेगी?

इन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वारा (Shukra Gochar 2025)

  • कर्क राशि– शुक्र की यह चाल जातकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली है। इनकम में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। सेहत दुरुस्त रहेगी।
  • तुला राशि- जातकों के लिए यह समय वरदान के समान होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। लोगों के साथ आपके संपर्क बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनने वाले हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। करियर और कारोबार दोनों में लाभ होने वाला है। मनचाही नौकरी मिल सकती है।
  • मकर राशि– इन लोगों को शुक्र धनवान बनने वाले हैं। अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होगी। जॉब में बदलाव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिली। इच्छाओं की पूर्ति होगी। वेतन बढ़ सकता है।

कृतिका नक्षत्र का महत्व और प्रभाव 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र हैं। तीसरा स्थान कृतिका नक्षत्र का है।  इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति, तेजस्वी, ईमानदार दयालु और बुद्धिमान होता है।  ऐसे लोगों का रुझान रचनात्मक कार्यों में होता है। जातक जल्दी किसी पर भरोसा नहीं कर पाते। संगीत, नृत्यकला, एक्टिंग जैसे क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं। पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। वहीं इसका संबंध वृषभ राशि से होता है।

 (Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews